दबंगों ने चार किन्नरों को जबरन उठाया, पुलिस जांच में जुटी

दबंगों ने चार किन्नरों को जबरन उठाया, पुलिस जांच में जुटी

Jan 18, 2026 - 21:49
 0  12
दबंगों ने चार किन्नरों को जबरन उठाया, पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़(हिन्द भास्कर):- जेल रोड पर मंगलवार को किन्नरों के एक समूह पर दूसरे गुट के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार को हमलावर जबरन अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड के पास हुई।

घर से निकले किन्नरों के समूह पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ पिटाई की, बल्कि चार किन्नरों को जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच क्षेत्र को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते यह हमला हुआ।

मिस्बा किन्नर ने नगर कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर में अंजली किन्नर सहित लगभग दो दर्जन लोगों पर हमला करने और चार किन्नरों को जबरन उठाने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

नगर कोतवाली सुभाष यादव ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow