आने वाले 5 वर्ष महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित होंगे:- भूपेंद्र चौधरी

आने वाले 5 वर्ष महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित होंगे:- भूपेंद्र चौधरी

आने वाले 5 वर्ष महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित होंगे:- भूपेंद्र चौधरी

आने वाले 5 वर्ष महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित होंगे:- भूपेंद्र चौधरी

By:- Nirjala 
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सोमवार को मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सशक्त भारत का विजन के साथ भाजपा मोदी की गारंटी लेकर जनता के दरबार में है। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा का वादा किया था, उस वादे के मुताबिक डबल इंजन की सरकार ने गारंटी के साथ माफिया, गुंडे, अपराधी व भ्रष्टाचारियों की नाक में नकेल डालने का काम किया।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा का संकल्प सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है। प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारों के समय अराजकता, गुंडागर्दी का वातावरण था। सपा ने सत्ता और माफियाओं के नेक्सस से प्रदेश में नया आपराधिक कल्चर डेवलप किया और प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया। प्रदेश में खौफ की इंतहा हो चुकी थी। भाजपा को सुशासन के लिए जनादेश मिला और माफियाओं पर कानून का शिकंजा कसना शुरू हो गया।

भयमुक्त वातावरण में निवेश आया और प्रदेश आर्थिक उन्नति की दिशा में बढ़ गया। आज बेटी, घर, मकान, दुकान, प्लॉट की सुरक्षा की गारंटी है। चौधरी ने कहा कि अन्त्योदय दर्शन के आधार पर हम आगे बढ़ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के साथ युवा, नारी, किसान तथा गरीब के आर्थिक व सामाजिक उत्थान का संकल्प भाजपा लेकर आई है। जो आगामी 5 वर्षों में मोदी सरकार के कार्यों को आधार प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा मुफ्त राशन की गारंटी आगामी 5 वर्षों तक जारी रहेगी तथा आने वाले 5 वर्ष महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित होंगे। भारत विरासत के साथ विकास की गति बढ़ाते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करेगा और आर्थिक महाशक्ति बनकर विश्व को दिशा देने का काम करेगा।