दिनांक 24 अप्रैल 2024, बुधवार का दैनिक पंचांग और राशिफल

 दिनांक 24 अप्रैल 2024, बुधवार का दैनिक पंचांग 

आज बुधवार है , विक्रम संवत 2081 के वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि,शक संवत 1946 के राष्ट्रीय वैशाख मास की चौथी तिथि। तदनुसार दिनांक 24अप्रैल सन् 2024 ई०। सौम्यायन, बसंत ऋतु।

प्रतिपदा तिथि पूरे समय तक। इसके बाद पुनः प्रतिपदा तिथि अगले दिन प्रातः 5 बजकर 37 मिनट तक है।

 चन्द्रमा तुला राशि में।

आज रात में 11 बजकर 53 मिनट तक स्वाती नक्षत्र। है। बाद में विशाखा नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। सिद्धि योग रात्रि 4 बजकर 32 मिनट तक है, इसके बाद व्यतिपात योग। 

 करण प्रारम्भ में बालव है पश्चात कौलव।

सूर्योदय 05 बजकर 36 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 24

 मिनट पर।

दिनमान-32 घटी 01पल

रात्रिमान-27 घटी 59 पल

राहुकाल : दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक।

 शूल विचार            

 बुधवार को उत्तर तथा उत्तर -पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करनी चाहिए।

विशेष :

इस पक्ष में प्रतिपदा तिथि की वृद्धि है।पंचमी तिथि छयवति हो जाने के कारण पक्ष 15 दिन का ही है।

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा से वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तक प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व शुद्ध जल से स्नान कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या ' हरे राम हरे राम ' मंत्र का यथा शक्ति जप करना चाहिए।भोजन एक समय करना चाहिए। ऐसा करने से तमाम प्रकार के रोग और दोष दूर हो जाते हैं।

देव विग्रहों के ऊपर जल निक्षेप कार्य आज से आरंभ हो जाएगा।

मुहूर्त:

इस पक्ष में विवाह के मूहूर्त 25 अप्रैल को रात्रि 01 बजकर 20 मिनट के बाद तथा 26 अप्रैल को सायं 06 बजकर 29 मिनट से पूर्व हैं। 

इसके पश्चात शुक्र वृद्धत्व दोष आरम्भ हो जाने के कारण 08 जुलाई 2024 तक विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं है।

⚜️दैनिक राशि फल⚜️

  मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं।नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चे घर में उत्साह और ख़ुशीयों की सौगात लाते हैं। आज आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आप अपने ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। 

 वृष राशि- ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अपने बच्चों के लिए कुछ ख़ास योजना बनाएँ। आपके लिए यह ख़ूबसूरत दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 मिथुन राशि - का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हक़ीक़त का रूप ले सकते हैं।आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा।

 कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

 आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपको आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

 सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

 आप ख़ुद को शांत बनाए रखें। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। अपने परिवार को पर्याप्त समय देंगे। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। जिन्दगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें

 कन्या राशि- टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। 

 तुला राशि- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में बढ़ोत्तरी रहेगा। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दे।

 वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोत्तरी करेगा। कई लोग आपका उत्साह बढाएंगे। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

 धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे।आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। 

 मकर राशि- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा, मन में शांति भी होगी। आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

 कुम्भ राशि- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज आपको कई मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। आपके मन में आज अपने किसी खास को लेकर निराशा रेहेगी।

 मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। आज अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें।

आपका दिन मंगलमय हो।

पं०शिवेन्द्र नाथ मिश्र