जन सामान्य को आनुवंशिक रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक है आनुवंशिक साक्षरता -संजय मिश्र

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एन सी एस टी सी) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए आनुवंशिक विज्ञान एवं उर्जा साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जन सामान्य को आनुवंशिक रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक है आनुवंशिक साक्षरता -संजय मिश्र
जन सामान्य को आनुवंशिक रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक है आनुवंशिक साक्षरता -संजय मिश्र

जन सामान्य को आनुवंशिक रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक है आनुवंशिक साक्षरता -संजय मिश्र

हिन्द भास्कर, गोरखपुर,पीपीगंज

बुधवार दिनांक 20 मार्च 2024 को पं० ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम-तुर्कवलिया के श्रीमती शकुंतला त्रिपाठी सभागार में यूनिवर्सल कम्युनिकेशन मीडिया सेंटर लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एन सी एस टी सी) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए आनुवंशिक विज्ञान एवं उर्जा साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सांवले मिश्र की अध्यक्षता तथा प्रबंधक ई० ए०एन०त्रिपाठी एवं यूनिवर्सल कम्युनिकेशन मीडिया के सीइओ डॉ सत्येंद्र कुमार की गरिमामई उपस्थिति में किया गया । 

     कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

     दिल्ली से उपस्थित प्रधान समन्वयक संजय मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में आनुवंशिक साक्षरता जन सामान्य को आनुवंशिक रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक है साथ ही ऊर्जा साक्षरता के द्वारा ऊर्जा की प्रकृति तथा उसके महत्व को समझना भी नितांत आवश्यक है।इस दिशा में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एन सी एस टी सी) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा जन जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस दिशा में यूनिवर्सल कम्युनिकेशन मीडिया सेंटर लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा सरकार के उद्देश्यों को जन- जन तक पहुंचाने में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

       कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों में जहां

गोरखपुर से उपस्थित आनुवंशिक विशेषज्ञ डॉ मनीष प्रताप सिंह वअभिनव त्रिपाठी ने आनुवंशिक विकारों तथा उनके बचाव पर प्रकाश डाला वहीं ऊर्जा विशेषज्ञ चन्द्र प्रकाश दुबे ने ऊर्जा साक्षरता पर विधिवत जानकारी देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही सौर ऊर्जा परियोजना के बारे में लोगों को विशेष रूप से अवगत कराया।

        इस अवसर पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ई० ए०एन०त्रिपाठी ने इस तरह के कार्यक्रमों के लिए प्रधान समन्वयक संजय मिश्र सहित उपस्थित विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस तरह के कार्यक्रमों से अच्छी जानकारियां प्राप्त होती हैं।

        कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ राम सांवले मिश्र ने प्रतिकूल मौसम में भी उपस्थित होकर जन-जागरूकता अभियान को संचालित करने के लिए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन केशव शुक्ल ने किया।

        इस अवसर पर निदेशक ई० प्रशांत द्विवेदी,डॉ वकील धर दूबे, डॉ सतीश दुबे, राजकुमार यादव, राजीव सिंह, धर्मेंद्र चौहान, श्रीमती वन्दना पाण्डेय, डॉ सान्त्वना, श्रीमती अनीता, रंजू दूबे,सुरेंद्र मिश्र, हरीश पाण्डेय,भीम धर दूबे,शिववचन यादव,शिवम् दुबे, सत्यम यादव, सुधीर यादव, हिमांशु यादव सहित कालेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी तथा अन्य स्थानों से उपस्थित पं० ठाकुर राम तिवारी, जितेंद्र सिंह,दुर्विजय गौड़, अतुल कुमार व कालेज की छात्र छात्राओं की उपस्थिति बनी रही।