Sonbhadra: श्रीमद् भागवत जीवनचक्र की वैतरणी - पं. बाला व्यास शास्त्री

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ शक्तिनगर, सोनभद्र। ऊर्जांचल की धरती पर अनपरा थाना क्षेत्र स्थित एम ई आई एल कालोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गुरुवार सायं को भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ।कलश यात्रा में परियोजना प्रमुख एवं यज्ञ के मुख्य यजमान आनंद कुमार सिंह ने अपने सिर पर भागवत जी को लेकर सपत्नीक नगर भ्रमण किया।शोभायात्रा में रीता सिंह,विदुषी परिहार, मीना सिंह,नेहा सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु महिलाएं भी अपने सिर पर मंगल कलश लेकर विद्वान पुरोहितों के मंगलाचरण पाठ श्रवण करते एवं जैकारे लगाते नगर भ्रमण पश्चात पुनः मंदिर पहुंची जहां कलश स्थापना व श्रीमद् भागवत जी को स्थापित कर गौरी गणेश, नवग्रह पूजन, आवाहन पश्चात कथा ज्ञान यज्ञ प्रवचन प्रारंभ हुआ। कथा ज्ञान यज्ञाचार्य पंडित बाला व्यास शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत जी के नाम,ध्यान, साधना व भजन कीर्तन से मनुष्य चौरासी लाख योनियों के जीवन चक्र की वैतरणी नदी पार कर जाता है।व्यास जी के संगीतमय भजनों पर मौजूद श्रद्धालु भक्तों में भक्तिमय माहौल बना दिया है।भागवत जी का कथा ज्ञान प्रवचन लगातार 3अप्रैल तक सायं 4:30 से 8:00 बजे तक मंदिर परिसर में जारी रहेगा। 4अप्रैल को सामूहिक हवन पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण का आयोजन से कथा ज्ञान यज्ञ का समापन होगा।

Sonbhadra: श्रीमद् भागवत जीवनचक्र की वैतरणी - पं. बाला व्यास शास्त्री