12अप्रैल का पंचांग एवं राशिफल

आज शुक्रवार है। पिंगल नाम विक्रम संवत 2081 के  चैत्र शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि,  सायं 04:49 तक तत्पश्चात पंचमी। ऋतु बसंत है।

12अप्रैल का पंचांग एवं राशिफल

⚜️जय श्रीमहाकाल⚜️

 ⚜️ दैनिक पंचांग ⚜️

 दिनाँक 12 अप्रैल 2024

आज शुक्रवार है। पिंगल नाम विक्रम संवत 2081 के  चैत्र शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि,  सायं 04:49 तक तत्पश्चात पंचमी। ऋतु बसंत है।

 रोहिणी नक्षत्र रात्रि 04 बजकर:31 मिनट तक , तत्पश्चात मृगशिरा 

आरंभ में विष्टि करण पश्चात बव।

  आयुष्यमान योग दिन में 7 बजकर 42 मिनट तक।

आज सूर्योदय प्रातः 05 बजकर 44 मिनट पर ।

 सूर्यास्त सायं 06 बजकर 16 मिनट पर।

दिनमान-31 घटी 21 पल।

रात्रिमान--28 घटी 39 पल।

शक संवत 1946 के राष्ट्रीय चैत्र मास की आज 23 वीं तिथि है।

आज का राहुकाल 10:36 से 12:09तक अशुभकारक । 

 आज का अभिजीत मुहूर्त11:37 से 12:24 तक। शुभकारक

 शिव वास- (क्रीड़ायाम्)सन्ततिकष्ट अशुभकारक 

 शूल विचार           

 शुक्रवार को पश्चिम और पश्चिम दक्षिण दिशा की यात्रा नही करना चाहिए। अगर अतिआवश्यक हो तो घी अथवा काजू खा कर यात्रा कर सकते है।

शुक्रवार को पूर्व तथा दक्षिण पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है।

⚜️आज क्या करें क्या न करें ⚜️

 शुक्रवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।  

आज चतुर्थी तिथि है और चतुर्थी तिथि में मूली नहीं खाना चाहिए इसका सेवन वर्जित है।  ऐसा करने से धन का नाश होता है। 

⚜️आज वासन्तिक नवरात्रि चतुर्थ दिन⚜️

'ॐ कूष्माण्डायै नम:।।'

 वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्।

 सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्।।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा सुख-शांति से बितायेंगे। आज आपके स्वाभाव में नरमी रहेगी।कला एवं संगीत में आज विशेष रूचि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूर्ण होंगे।रिश्तेदारों व संतानों के ऊपर खर्च बढेगा। नजदीकी रिश्तेदारो से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपको शुभ फलों अथवा समाचारों की प्राप्ति कराएगा। आज दिनभर प्रसन्नचित रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनाएंगे।कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। आज आप हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। सेहत उत्तम बनी रहेगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन लगभग सभी कारणों से विपरीत फलदायक रहने वाला है। भोजन भूख लगने पर ही खाये असंयमित भोजन के कारण सेहत खराब हो सकती है। नए अनुबंधों पर विचार फिलहाल टालें। परिजनों को थोड़ा समय दें। उपहार सम्मान के साथ खर्च भी होगा। सेहत नरम गरम रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन आनंद दायक रहेगा। पूर्व में लिये निर्णय आज शुभ फल प्रदान करेंगे। नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य के लिये समय निकालने में परेशानी आएगी। सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण चहल-पहल रहेगी। विवाहोत्सुक को शीघ्र योग्य जीवनसाथी मिलेगा।खाने पीने में संयम बरतें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन रुके हुए कार्यो में गति आएगी। कार्य क्षेत्र पर आज होने वाली गतिविधियों की समीक्षा अवश्य करें। धार्मिक कार्यो में आस्था रहेगी। दान पुण्य करेंगे। सामाजिक व्यवहार पर खर्च होगा। घर में शांति से रहे छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित शिकायते लगी राह सकती है। 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा।कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी। विरोधी आज आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के लिये आज अनैतिक साधनों से दूरी बनाकर रहें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपकी आशा से अधिक शुभ होगा। घर एवं बाहर के वातावरण में शांति आएगी। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे।व्यवहार में मृदुलता रखें तो आज आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। छोटी-बड़ी यात्रा के योग बन रहे है। 

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन सामान्यतः शुभ फल देने वाला रहेगा।सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोडी माथापच्ची करनी पड़ सकती है परंतु धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा। सरकारी कार्य कल के लिए छोड़ना बेहतर रहेगा।पूर्व नियोजित यात्रा में आनन्द मिलेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज धन का खर्चअधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा। उपहार वस्तुओ का आदान प्रदान होगा। कार्य क्षेत्र से आज सिमित धन लाभ होगा। प्रियजनों के साथ उत्तम सुख मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन श्रम साध्य रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रण में आ जायेगी। कार्य क्षेत्र पर आज महत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान के बाद करना लाभदायक रहेगा। घरेलु उत्पादों के क्रय-विक्रय सम्बंधित व्यापार से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। धन की आमद के लिये कुछ इंतजार करना पड़ेगा। घरेलू पूजा पाठ में भाग लेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे।आज आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज का दिन भी सामान्य ही रहेगा। 

⚜️आपका दिन मङ्गलमय हो⚜️