23 अप्रैल 2024,दिन मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल

दैनिक पंचांग दिनांक 23 अप्रैल 2024

आज मंगलवार है , विक्रम संवत 2081 के चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि,शक संवत 1946 के राष्ट्रीय वैशाख मास की तीसरी तिथि। तदनुसार दिनांक 23अप्रैल सन् 2024 ई०। सौम्यायन, बसंत ऋतु।

पूर्णिमा तिथि रात 04 बजकर 26 मिनट तक। इसके बाद वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जा रही है।

 चन्द्रमा दिन में 08 बजकर 50 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

आज रात में 9 बजकर 58 मिनट तक चित्रा नक्षत्र। है। बाद में स्वाती नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। वज्र योग रात्रि 4 बजकर 37 मिनट तक है, इसके बाद सिद्धि । 

 करण प्रारम्भ में विष्टि है पश्चात बव।

सूर्योदय 05 बजकर 36 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 24

 मिनट पर।

दिनमान-31घटी 59पल

रात्रिमान-28 घटी 01 पल

राहुकाल : अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक।

 शूल विचार:            

 मंगलवार को उत्तर तथा उत्तर पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो गुड़ खाकर यात्रा करनी चाहिए।

विशेष :

चैत्र मास की पूर्णिमा तथा श्री हनुमान जयंती आज ही है।

मुहूर्त:

आज रात 09 बजकर 58 मिनट के बाद विवाह का मुहूर्त है।

अगले माह वैशाख के कृष्ण पक्ष में विवाह के मूहूर्त 25 अप्रैल को रात्रि 01 बजकर 20 मिनट के बाद तथा 26 अप्रैल को सायं 06 बजकर 29 मिनट से पूर्व हैं। 

इसके पश्चात 08 जुलाई 2024 तक विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं है।

 दैनिक राशि फल

  मेष राशि- चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपकी आँखें चमकने लगेंगी और धड़कनें तेज़ हो जाएंगी।कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। 

 वृष राशि- ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव शरारती मनोदशा में होंगे। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है।आज पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है 

 मिथुन राशि- का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज आपके पास प्रचुर ऊर्जा होगी- लेकिन काम का बोझ आपकी खीज की वजह बन सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। सावधान रहें, कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी।

 कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी।शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ । नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। बेवजह की उलझनों से दूर रहे।

 सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे।ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में कही जा सकते हैं। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

 कन्या राशि-टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है।आपको आज काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। आज किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।

 तुला राशि- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊँचा बनाए रखें।आपका उत्साह बढ़ेगा और उद्देश्य को पाने में सहायता मिलेगी।

 वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें।आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें।अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। 

 धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा।अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है।कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

 मकर राशि-भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

कामकाम में आपकी तेज़ी लम्बे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा।

 कुम्भ राशि- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं।आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। 

 मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

 आपका दिन मंगलमय हो

         पं० शिवेन्द्रनाथ मिश्र