दैनिक पंचांग एवं राशिफल दिनांक 13 अप्रैल 2024

दैनिक पंचांग एवं राशिफल दिनांक 13 अप्रैल 2024

जय श्री महाकाल

दैनिक पंचांग 

शनिवार,13अप्रैल सन् 2024ई०, सौम्यायन, बसंत ऋतु।

विक्रम संवत 2081 के चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि । दिन में 03 बजकर 55 मिनट तक। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ।

देवी स्कंदमाता विशालाक्षी गौरी यात्रा का दर्शन पूजन आज ही किया जाएगा।श्री पंचमी आज ही है। आज श्री राम राज्य महोत्सव है।आज रात 11बजकर 19 मिनट पर खरमास समाप्त हो जाएगा। 

 ॥देवी स्कंदमाता॥

सिंहासानगता नितयं पद्माश्रितकरद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

शक संवत 1946 के राष्ट्रीय चैत्र मास  की 24वीं तिथि है आज।

    

आज रात 4 बजकर 34 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। प्रातः 05 बजकर 46मिनट तक सौभाग्य योग है, इसके बाद शोभन दिन में 04 बजकर 12 मिनट तक। 

 प्रारम्भ में करण बालव है पश्चात कौलव।

चन्द्र राशि का दिन में 4 बजकर 32 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश होगा।

सूर्योदय 05 बजकर 43 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 17

 मिनट पर।

दिनमान-31घटी 25पल

रात्रिमान-28 घटी 35 पल

राहुकाल : प्रातः 9बजे से 10:30 बजे तक  

अभिजीत मुहूर्त- 11:34 से 12:22 तक शुभकारक

 

 शूल विचार            

 शनिवार को पूर्व दिशा तथा उत्तर -पूर्व दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए। 

 अगर यात्रा अति आवश्यक हो अदरक या उड़द खाकर ही यात्रा करनी चाहिए।

पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है ।

⚜️आज का राशिफल⚜️

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप स्वयं निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन का आरंभिक भाग ढीला रहेगा लेकिन मध्यान बाद से लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यवहार की कमी कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य कराएगी। हित शत्रुओ से विशेष सतर्क रहें। घर मे किसी की अनैतिक जिद्दी के आगे झुकना पड़ेगा।धन लाभ संतोषजनक एवं जरूरत पड़ने पर हों ही जायेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपके आस पास का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा।मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे संतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यो से बचायेगी। स्वयं के कार्यो में अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी।सामाजिक सम्मान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण आज अस्त-व्यस्त रहने से असहजता होगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा रहेगा। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

 प्रत्येक कार्य मे सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो में जल्दबाजी ना करें।भावनाओ पर नियंत्रण रखें। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें। किसी से लेन-देन लो लेकर कहासुनी हो सकती है। व्यवहारिकता अपनाए। धन लाभ संध्या के आस-पास मेहनत करने पर ही होगा। मनोरंजन की योजना अंत समय मे टल सकती है। 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना हुआ है। आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे परिस्थितियां पहले से ही उसके योग्य बन जाएंगी। व्यवसाय में निवेश आज न करें।

सेहत में मामूली गिरावट अनुभव करेंगे। धन लाभ के प्रयास अवश्य सफल होंगे। पैतृक संबंधो से आकस्मिक लाभ होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के आरंभ में कार्य व्यवसाय अथवा सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे।सार्वजनिक क्षेत्र पर योगदान देने से सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप किसी की भी सहायता के लिये तैयार रहेंगे स्वभाव में मृदुता बिगड़े कामो को बनाने में मददगार रहेगी। धन की आगमन पहले से ही निश्चित रहेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घरेलू कलह से बचने के लिए मौन धारण उत्तम उपाय है। धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें आज किसी प्रलोभन में न फसे।भविष्य को लेकर मन व्याकुल रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। रात्रि के समय कुछ शांति मिलेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज धर्म कर्म के प्रति विशेष लगाव रहेगा। गूढ़ विषयो को जानने में अधिक रुचि लेंगे। नास्तिक लोग भी आज चमत्कारिक रूप से धर्म का पालन करते दिखेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति चंचल रहेंगे। सहयोगी वातावरण रहने के बाद भी लाभ खर्च बराबर रहेंगे।व्यवहार में मधुरता रखे अटके काम बन जाएंगे। बड़े लोगो की दया दृष्टि रहने से अपनी बात मनवा लेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

 सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा। आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मन कम लगेगा। कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे व्यर्थ के विवाद से दूरी बना कर रहें। आज आपके पुण्य उदय होने से धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी आध्यात्म से जुड़े रहें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज मेहनत करने से पीछे ना हटे जल्द ही स्थिति आपके पक्ष में बनने से धन धान्य की वृद्धि होगी।आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज घर एवं बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका स्वभाव कुछ गर्म रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों के काम से असंतुष्ट रहेंगे।कार्य व्यवसाय में कुछ धन की आमद निश्चित रूप से होगी। भविष्य के लिए भी धन संचय कर सकेंगे।नौकरी पेशा जातक दुविधा रहने पर भी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे।आज लंबी यात्रा की योजना भी बनेगी।

⚜️आपका दिन मंगलमय हो⚜️