कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकवार उनवल मे वार्षिक पुरुस्कार वितरण

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकवार  उनवल मे वार्षिक पुरुस्कार वितरण*

हिन्द भास्कर संतोष कुमार त्रिपाठी गोरखपुर

उनवल-नगरपंचायत उनवल के वार्ड नम्बर 3 कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय टेकवार में मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर बच्चों द्वारा खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया  गया। जिसमें मुख्य रूप से शिखा,साधना , कुमारी अनुष्का, अविनाश, सुमित,सहित दर्जनों बच्चों को वर्ष भर अलग-अलग गतिविधियों में चयनित कर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के बी.एस. ए.रविंद्र कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, प्राथमिक विद्यालय संघ जिला राजेश धर दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी बांसगांव एश एन मिश्रा और प्रधानाचार्य नवीन त्रिपाठी, अध्यापक और अध्यापिका भानु सिंह, राम दुलारे, अनिल गुप्ता, सेवानिवृत्ति कृष्ण केशव मिश्रा, राजेश मौर्य, बृजेश त्रिपाठी, पुष्पा त्रिपाठी, नूर आलम, अबैदनाथ शुक्ला सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।