सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ विद्यालय परिवार

शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता -ई०ए०एन०त्रिपाठी

सेवानिवृत्ति पर भावुक हुआ विद्यालय परिवार

दिग्विजय नाथ त्रिपाठी हुए सेवा निवृत्त, पन्ने लाल गुप्ता ने  संभाला कार्यभार 

हिन्द भास्कर 

दिनांक 1 अप्रैल 2024 को पंडित त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी किसान इंटर कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर के सभागार मे विद्यालय परिवार के द्वारा सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्य  डी एन त्रिपाठी  को विद्यालय के प्रबंधक, प्रबंध समिति, शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा सम्मानित किया गया और विदाई दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर ए एन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नही होता। आपकी सेवाओं के लिए विद्यालय परिवार सदैव आपका ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानाचार्य  पन्ने लाल गुप्ता को कार्यभार सौंपा गया व सम्मानित किया गया।

विदाई के अवसर पर पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ आर एस मिश्र, बी टी सी कालेज के प्राचार्य डॉ के एम पाठक, सेवानिवृत शिक्षक दीनानाथ यादव, नव नियुक्त प्रधानाचार्य  पन्ने लाल गुप्ता  ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ शोभित श्रीवास्तव ने किया

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।