दिनांक 25 अप्रैल 2024, बुधवार का दैनिक पंचांग 

दिनांक 25 अप्रैल 2024, बुधवार का दैनिक पंचांग 

 आज  गुरुवार है , विक्रम संवत 2081 के वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि,शक संवत 1946 के राष्ट्रीय वैशाख मास की पांचवीं तिथि। तदनुसार दिनांक 25अप्रैल सन् 2024 ई०। सौम्यायन, बसंत ऋतु।

 प्रतिपदा तिथि प्रातः 5 बजकर 37 मिनट तक है।

 सायं 06 बजकर 59 मिनट से चन्द्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

आज रात में 1 बजकर 20 मिनट तक विशाखा नक्षत्र। है। बाद में अनुराधा नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। व्यतिपात योग रात्रि 4 बजकर 05 मिनट तक है, इसके बाद वरीयान योग। 

 करण प्रारम्भ में कौलव है पश्चात तैतिल।

सूर्योदय 05 बजकर 35 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 25

 मिनट पर।

दिनमान-32 घटी 05 पल

रात्रिमान-27 घटी 55 पल

राहुकाल : अपराह्न 1:30 से 3:00 बजे तक।

 शूल विचार            

गुरुवार को दक्षिण तथा दक्षिण -पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो जीरा या दही खाकर यात्रा करनी चाहिए।

विशेष:

पंचमी तिथि छयवति हो जाने के कारण पक्ष 15 दिन का ही है।

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा से वैशाख शुक्ल पूर्णिमा तक प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व शुद्ध जल से स्नान कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या ' हरे राम हरे राम ' मंत्र का यथा शक्ति जप करना चाहिए।भोजन एक समय करना चाहिए। ऐसा करने से तमाम प्रकार के रोग और दोष दूर हो जाते हैं।

देव विग्रहों के ऊपर जल निक्षेप कार्य आज से आरंभ हो जाएगा।

मुहूर्त:

इस पक्ष में विवाह के मूहूर्त आज 25 अप्रैल को रात्रि 01 बजकर 20 मिनट के बाद तथा कल 26 अप्रैल को सायं 06 बजकर 29 मिनट से पूर्व हैं। 

इसके पश्चात शुक्र वृद्धत्व दोष आरम्भ हो जाने के कारण 08 जुलाई 2024 तक विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं है।