जितेंद्र पाण्डेय राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश महासचिव (संगठन) नियुक्त

जितेंद्र पाण्डेय राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश महासचिव (संगठन) नियुक्त

राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाए गए डॉ जितेंद्र पाण्डेय

गोरखपुर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुषांगिक संगठन राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास वशिष्ठ ने मूसावर, कैम्पियरगंज -गोरखपुर निवासी डॉ जितेंद्र पाण्डेय को प्रदेश महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। डॉ पाण्डेय की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, विधायक वीरेंद्र चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह,सदल प्रसाद सहित पूर्वांचल के तमाम कांग्रेसियों एवं इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

      डॉ पाण्डेय ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।