इंडी गठबंधन के नेताओं को हार का  इतना ज़्यादा डर है कि वे अपना टिकट लौटा रहे हैं:- जे.पी.एस. राठौर

By:- Nirjala 
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को लड़ाने के लिए उम्मीदवार ढूँढे नहीं मिल रहे हैं। हाल ये है कि सपा मुखिया ढूंढ-ढूंढ कर लोगों को टिकट पकड़ा रहे हैं।

जे.पी.एस. राठौर ने खजुराहो से सपा प्रत्याशी का नामांकन ख़ारिज होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं को हार का डर इतना ज़्यादा है कि वे अपना टिकट लौटा रहे हैं। खजुराहो में भी सपा ने दो बार प्रत्याशी बदला है। जिसे टिकट दिया उसने हार के डर से अपना पर्चा भी ठीक ढंग से नहीं भरा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस में घंटों के हिसाब से टिकट फाइनल हो रहे हैं। बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, मिश्रिख और सीतापुर में इंडी गठबंधन ने कई बार टिकट बदले। मिश्रिख में तो पहले एक ही परिवार में तीन बार टिकट बदला गया। जब यूपी में यह हाल है तो बिना जनाधार के मध्य प्रदेश में वह क्या करेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले सपा मुखिया को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। राठौर ने कहा कि यूपी में मोदी के काम और नाम पर चुनाव में भाजपा को जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा 80 की 80 सीटें जीतने जा रही है।