16 अप्रैल 2024 का पंचांग एवं राशिफल

16 अप्रैल 2024 का  पंचांग एवं राशिफल

जय श्री महाकाल

दैनिक पंचांग 

आज मंगलवार है ,विक्रम संवत 2081 के चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि,शक संवत 1946 के राष्ट्रीय चैत मास की 27वीं तिथि। तदनुसार दिनांक 16अप्रैल सन् 2024 ई०। सौम्यायन, बसंत ऋतु।

 । अष्टमी तिथि दिन में 04 बजकर 17 मिनट तक। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जा रही है।

 चन्द्रमा कर्क राशि मे।

आज प्रातः 6 बजकर 10मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र। है। बाद में पुष्प नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। धृति योग रात्रि 1बजकर 52मिनट तक है, इसके बाद शूल । 

 करण प्रारम्भ में बव है पश्चात बालव।

सूर्योदय 05 बजकर 41 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 19

 मिनट पर।

दिनमान-31घटी 37पल

रात्रिमान-28 घटी 23 पल

राहुकाल : अपराह्न 3 बजे से 4:00 बजकर 30 मिनट तक  

अभिजीत मुहूर्त- 11:30से 12:18 तक ।

 

 शूल विचार            

 मंगलवार को उत्तर तथा उत्तर -पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

 अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो गुड़ खाकर यात्रा करनी चाहिए।

अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है ।

 

विशेष 

महाअष्टमी महागौरी  देवी मंगला गौरी यात्रा दर्शन पूजन आज ही है।एवं महानवमी व्रत का मान 16 अप्रैल 2024 मंगलवार अर्थात् आज ही है।

नवरात्रि के प्रारंभ तथा अंत के व्रतियों के लिए आज व्रत का मान है। हवन कल 17 अप्रैल को किया जाएगा।

रामनवमी कल अर्थात 17 अप्रैल 2024 बुधवार को मनायी जाएगी।

             आज का राशि फल

 मेष राशि-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें।आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से सबको अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

 वृष राशि-ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

 वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं।दोस्तों के साथ आप बेहद मज़ेदार समय गुज़ार सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं जहाँ नए लोगों से मुलाक़ात हो सके।

 मिथुन राशि- का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

 अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। आज खाली वक्त का सही उपयोग करे।आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, बिना अपने करीबी लोगों को बताए किसी ऐसी जगह निवेश न करें जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते।

 कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें लेकिन उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों के बीच नकारात्मक बातें उजागर हो सकती हैं। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है। आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें और हवाई क़िले न बांधें।

 सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपने विचारों को लचीला बनाएं।

 कन्या राशि- टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं।जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आज बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ - यही ख़ास है।

 तुला राशि- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। उन लोगों के साथ कुछ समय बिताएँ, जो आपको चाहते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीक़े से बनाएँ।

 वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें।जीवनसाथी आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।

 धनु राशि-ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

 आप बीते दिनों में जितना धन आज को बेहतर बनाने के लिए खर्च किए थे उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ।जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी उनका विशेष परवाह करेंगे। शान्त रहना आपके फ़ायदे में साबित होगा।व्यवहारिक कुशलता सामान्य रहेगी।

 मकर राशि-भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें।जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

 कुम्भ राशि-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

सेहत बढ़िया रहेगी। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है।आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है। आप रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर टहलना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है।

 मीन राशि -दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। दीर्घावधि निवेश से बचिए।आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। इस राशि के कुछ जातक आज बाहर घूमने जाने का विचार बना सकते हैं। 

आपका दिन मंगलमय हो

        पं० शिवेंद्रनाथ मिश्र 

           (साजन बाबा)