22अप्रैल सन् 2024 का पंचांग एवं राशिफल

दैनिक पंचांग 

आज सोमवार है , विक्रम संवत 2081 के चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि,शक संवत 1946 के राष्ट्रीय वैशाख मास की दूसरी तिथि। तदनुसार दिनांक 22अप्रैल सन् 2024 ई०। सौम्यायन, बसंत ऋतु।

चतुर्दशी तिथि रात 02 बजकर 47 मिनट तक। इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जा रही है।

 चन्द्रमा कन्या राशि में ।

 

आज रात में 7 बजकर 43 मिनट तक हस्त नक्षत्र। है। बाद में चित्रा नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। हर्षण योग रात्रि 4 बजकर 21 मिनट तक है, इसके बाद वज्र । 

 करण प्रारम्भ में गर है पश्चात वणिज

सूर्योदय 05 बजकर 37 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 23

 मिनट पर।

दिनमान-31घटी 56पल

रात्रिमान-28 घटी 04 पल

राहुकाल : प्रात:काल 7:30 से 9:00 बजे तक।

    शूल विचार            

 सोमवार को पूर्व तथा दक्षिण पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा करनी चाहिए।

 

 

विशेष 

चैत्र मास की पूर्णिमा तथा श्री हनुमान जयंती मंगलवार 23 अप्रैल को होगी।

  राशि फल

  मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ग़ौर करें, इससे आपको दिली ख़ुशी हासिल होगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। 

 वृष राशि- ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है।आज आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। बुज़ुर्ग और परिवार के सदस्य स्नेह देंगे और ख़याल रखेंगे। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

 मिथुन राशि- का ,की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है।ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

 कर्क राशि-ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। आज आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

 सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं।

 कन्या राशि- टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं।किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें।

 तुला राशि- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें।अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं।

 वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

 धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

दूसरों की आलोचना न करे वरन आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। दिन के अंत में आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं।

 मकर राशि- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है।आज बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।

 कुम्भ राशि- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा के योग है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है।आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।

 मीन राशि-दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है।अपने उत्साह को क़ाबू में रखें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। पारिवारिक मतभेद और दूसरो के उलझनों से दूर रहे।यात्रा के योग बन रहे है। कारोबारियों को रुकी हुई योजनाओं को फिर से चालू करने के लिए आज सोचना चाहिए।

  आपका दिन मंगलमय हो

        पं० शिवेन्द्रनाथ मिश्र