अखिलेश सरकार में सपा कार्यकर्ताओ के गुण्डाराज को कोई आज भी भूल नहीं पाते:- स्वतंत्र देव सिंह

अखिलेश सरकार में सपा कार्यकर्ताओ के गुण्डाराज को कोई आज भी भूल नहीं पाते:- स्वतंत्र देव सिंह

अखिलेश सरकार में सपा कार्यकर्ताओ के गुण्डाराज को कोई आज भी भूल नहीं पाते:- स्वतंत्र देव सिंह

अखिलेश सरकार में सपा कार्यकर्ताओ के गुण्डाराज को कोई आज भी भूल नहीं पाते:- स्वतंत्र देव सिंह

By:- Nirjala 
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के नामांकन में मौजूद रहकर नामांकन सभा को सम्बोधित किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के नामांकन के अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जनता जनार्दन से तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और केन्द्र में राजग गठबंधन की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को विजयी बनाने की अपील की। चौधरी ने घमंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम जनता के बीच भाजपा रिपोर्ट कार्ड लेकर आये है। मोदी-योगी सरकार में हुए कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में विकसित भारत के संकल्प को जनता का भी पूर्ण समर्थन मिल रहा है। उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि जनता से भाजपा को मिल रहे अपार समर्थन से उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर कमल खिलाएगी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में केन्द्र में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बनने से पहले देश में किन हालातों से गुजर रहा था और उत्तर प्रदेश 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने से पहले सपा सरकार की अराजकता और गुण्डाराज को कोई आज भी भुला नहीं पाया है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र विकास हो रहा है। विश्व में भारत की शक्ति और सामर्थ्य मोदी के नेतृत्व बढ़ा है। आज भारत की पहचान एवं सशक्त राष्ट्र के रूप में हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन और कानून का राज स्थापित हुआ है।