गाड़ी में लगा जितना बड़ा  झंडा, उसमें बैठा उतना बड़ा गुंडा:- ब्रजेश पाठक

गाड़ी में लगा जितना बड़ा  झंडा, उसमें बैठा उतना बड़ा गुंडा:- ब्रजेश पाठक

गाड़ी में लगा जितना बड़ा  झंडा, उसमें बैठा उतना बड़ा गुंडा:- ब्रजेश पाठक

गाड़ी में लगा जितना बड़ा  झंडा, उसमें बैठा उतना बड़ा गुंडा:- ब्रजेश पाठक

By:- Nirjala 
लखनऊ ब्यूरो(हिन्द भास्कर):- सोमवार को बांदा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने  पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार सांसद आरके पटेल के समर्थन में जनसभा की। जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध के समान है। एक तरफ भारत को सुशासन और विकास की ओर ले जाने वाले मोदी जी हैं तो दूसरी तरफ अधर्म, अनाचार, भ्रष्टाचार में डूबे तमाम विपक्षी नेता हैं। जिन्हें भारत की उन्नति और प्रदेश के विकास से नफरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया गया, अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है। मथुरा में कृष्ण भगवान बांसुरी बजाकर इंतजार कर रहे हैं। आप मोदी के हाथों को मजबूत कीजिए।

उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि यह चुनाव रामभक्त और रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के बीच हो रहा है। रामभक्तों पर गोली चलवाने का काम सपाईयों ने किया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई उन्हें वोट देने या लेने का अधिकार नहीं है। यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई का है।

पाठक ने कहा कि जब देश में यूपीए और प्रदेश में सपा की सरकार थी तब ये लोग भ्रष्टाचार और अनाचार के दलदल में डूबे थे। घोटाले पर घोटाले कर रहे थे, दुनिया में नंबर 1 बनते जा रहे थे, गरीब और अमीर आदमी के बीच दूरी बढ़ती जा रही थी। कांग्रेस की जब सरकार थी तब आतंकवादी हमला हो रहे थे, लेकिन सरकार मुंबई में कसाब को बिरयानी खिलाने में जुटी हुई थी। अब मोदी सरकार में लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ मिल रहा है।

मोदी ने इज्जत से महिलाओं को जीने का हक दिया है।उन्होंने कहा कि लोग कहते थे गाड़ी में जितना बड़ा लगा झंडा, उसमें बैठा उतना बड़ा गुंडा। इन्होंने प्रदेश में अराजकता फैलाई, लेकिन मुख्यमंत्री योगी के आते ही कानून व्यवस्था दुरुस्त हो गई। कहा कि बांदा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लाखों लोग आए हैं, जिससे लग रहा कि भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर के वोटों से जीत दर्ज करेंगे। हम पूरे प्रदेश में 80 की 80 सीट जीतेंगे। अखिलेश, डिंपल और इनके परिवार के सभी सदस्यों का हारना तय है।