15 अप्रैल 2024 का पंचांग एवं राशिफल

15 अप्रैल 2024 का पंचांग एवं राशिफल

⚜️जय श्री महाकाल ⚜️

⚜️दैनिक पंचांग ⚜️ 

आज सोमवार है ,विक्रम संवत 2081 के चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि,शक संवत 1946 के राष्ट्रीय चैत मास की 26वीं तिथि। तदनुसार दिनांक 15अप्रैल सन् 2024 ई०। ।सौम्यायन, बसंत ऋतु।

 सप्तमी तिथि दिन में 03 बजकर 38 मिनट तक। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जा रही है।

रात्रि 11 बजकर 54 मिनट पर चन्द्रमा का प्रवेश कर्क राशि में हो जाएगा।

देवी कालरात्रि भवानी गौरी यात्रा का दर्शन पूजन आज ही किया जाएगा। अन्नपूर्णा परिक्रमा दिन में 3 बजकर 38 मिनट के बाद की जाएगी।

  यद्यपि आज दिन में 3 बजकर 38 मिनट से रात्रि 3 बजकर 58 मिनट तक स्वर्ग लोक तथा मृत्यु लोक में भद्रा है।

  ⚜️ सप्तमं कालरात्रि ⚜️

एकवेणी जपा कर्णपूरा नग्ना खरास्थिता ।

लंबोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी ।।

वामपादोल्लसल्लोह लताकण्टकभूषणा ।

 वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी ।।

 ????

आज पूरे समय पुनर्वसु नक्षत्र है।आरम्भ हो जाएगा। सुकर्मा योग रात्रि 2 बजकर 14 मिनट तक है, इसके बाद धृति। 

 करण प्रारम्भ में वणिज है पश्चात विष्टि।

सूर्योदय 05 बजकर 42 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 18

 मिनट पर।

दिनमान-31घटी 34पल

रात्रिमान-28 घटी 16 पल

राहुकाल : प्रातः 4बजकर 30 मिनट से से 6:00 बजे तक  

अभिजीत मुहूर्त- 11:32 से 12:20 तक ।

 

     शूल विचार            

 सोमवार को पूर्व तथा दक्षिण पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

 अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा करनी चाहिए।

सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ते हैं तथा शरीर का नाश होता है ।

 

महत्वपूर्ण व्रत

महाअष्टमी एवं महानवमी व्रत का मान 16 अप्रैल 2024 मंगलवार को है।

⚜️दैनिक राशिफल ⚜️

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन के आरम्भ में आप कई योजनाएं बनाएंगे।आज आप अपनी सोच-समझ से कार्य करते हुए लाभ के हकदार बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का सहयोग करेंगे। धन लाभ आज अकस्मात ही होगा। धन को लेकर आज कोई कार्य नही रुकेगा।महिलाये आज मनोकामना पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगी। घर मे शांति रहेगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।

 

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप निश्चिन्त होकर शांति से व्यतीत करेंगे। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। आर्थिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। स्वयं एवं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर लेंगे। कार्य व्यवसाय में विस्तार होने के साथ ही सम्मान भी मिलेगा। नौकरी वाले लोगो की पदोन्नति में आरही बाधा दूर होगी।

 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन भी आपको कुछ ना कुछ लाभ ही करायेगा।किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें। आज धन बचाने की जगह अतिरिक्त खर्च होगा। सेहत भी आज विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है पैतृक संपत्ति के कार्य सुलझ जायेंगे। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायें। घरेलु वातावरण शान्त रहेगा।

 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन भी परिस्थिति लाभदायी बनी रहेगी धन कमाने के लिए आपको बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा।कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है। आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है।दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा। 

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम रहने से निर्णय तुरंत लेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी ।महिलाये आज अन्य लोगो से अपनी एवं परिवार की बढ़ चढ़ कर प्रशंसा करेंगी।शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहेगी।

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के आरम्भ से ही कार्यो के प्रति उत्साह बना रहेगा।स्थिति सामान्य लगेगी।आज व्यावसायिक कार्य मिलने पर भी असमंजस में पड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। महिलाये आज परिवार को आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से उबारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। धन सम्बन्धित लेन-देन आज ना करें।

 

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

 आज जिस भी कार्य को करें बीच-बीच मे उसकी समीक्षा अवश्य करते रहे। आज आपमे व्यवहारिकता की कमी रहेगी । भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा लाभ की जगह खर्चीली रहेगी एवं इससे कोई विशेष प्रयोजन भी सिद्ध नहीं कर पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। 

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

 कार्य क्षेत्र पर भी आज किसी कारण से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के समय सफलता के रूप में अवश्य मिल जाएगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कम ही रहेगी। सरकारी कार्य में प्रयत्न करते रहेने पर शीघ्र ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

 दिन के आरम्भ में हास-परिहास के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी खुशहाल रहेगा। कार्य-व्यवसाय पर आज अधिक ध्यान नही दे पाएंगे जिससे लाभ भी सीमित मात्रा में ही होगा। महिला वर्ग आज किसी ना किसी कारण से विचलित रहेंगी। धन के मामले में दिन आय की अपेक्षा खर्चीला अधिक रहेगा। 

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपके अंदर विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रखरता वाली रहेगी। अपको व्यवहारिक लाभ अवश्य मिलेगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे।महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगी।सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको आज का दिन शांत रहकर बिताने की सलाह है। परिजनों की गलतियों को अनदेखा करने में ही आज भलाई है। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। महिलाओ से आवश्यकता अनुसार व्यवहार करें। लोभी प्रवृति नुकसान करा सकती है इससे बचें।

 

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ करायेगा कारोबार व्यवसाय में अचानक बढ़ोतरी होगी। महिलाये आज गुप्त तरीके से धन संचय करेंगी।परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें।

????आपका दिन मंगलमय हो????