खेतों पर गन्ना सड़ाने वाले क्या समझेंगे किसानों का दर्द:-भूपेंद्र सिंह चौधरी

खेतों पर गन्ना सड़ाने वाले क्या समझेंगे किसानों का दर्द:-भूपेंद्र सिंह चौधरी

खेतों पर गन्ना सड़ाने वाले क्या समझेंगे किसानों का दर्द:-भूपेंद्र सिंह चौधरी

खेतों पर गन्ना सड़ाने वाले क्या समझेंगे किसानों का दर्द:-भूपेंद्र सिंह चौधरी

By:- Nirjala 
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर थी। सपा कार्यकाल में युवा पलायन को मजबूर हो गए थे, लिहाजा प्रदेश के युवा पहले ही सपा को नकार चुके हैं। सपा कार्यकाल में प्रदेश में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत तक थी। इसकी मुख्य वजह अखिलेश सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति थी, क्योंकि उस दौर में कुछ जाति-समुदाय विशेष को ही नौकरी मिलती थी। ऐसा करने वाले सबका साथ-सबका विकास की परिभाषा क्या जानेंगे। सपा प्रमुख बेबुनियाद बातें कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले सात वर्षों में साढ़े छह लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है, जबकि ढाई करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराये हैं। भाजपा सरकार की नीतियों का ही असर है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। विदेशों में नौकरी के लिए भी उनकी डिमांड हो रही है। अखिलेश सरकार की भ्रष्टाचार नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगारी दर घटने की जगह बढ़ गयी थी। उनके शासन काल में प्रदेश में बेरोजगारी दर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, भाजपा सरकार में यह घटकर 2.4 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश का जमीनी हकीकत से कोई सरोकार नहीं है। वह अपनी करारी हार से लगातार बेसुध हो गये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में प्रदेश में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। आज किसानों के चेहरे की मुस्कान साफ-साफ जाहिर कर रही है कि उनकी आय में दोगुने से अधिक वृद्धि हुई है। प्रदेश के गांव की बदलती तस्वीर इसकी जीता जागता उदाहरण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि वह एसी कमरे से बाहर निकलकर गांवों का दौरा करें तो हकीकत का पता चलेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार में किसान इस तरह प्रताड़ित थे कि वह अपने मूल काम खेती को छोड़ने को मजबूर हो गये थे और दूसरे प्रदेशों में जाकर मजदूरी को विवश थे। सपा शासन में गन्ना किसानों को भुगतान नहीं होता था। चीनी मिलें बंद हो गयी थीं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में किसानों का गन्ना खेतों में सड़ाने वाले उनका दर्द क्या समझेंगे। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों का दर्द समझते हुए गन्ना मूल्य में वृद्धि की है। आज एक हफ्ते में गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। भाजपा सरकार में गन्ना किसानों को अब तक ढाई लाख करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा सरकार ने न केवल किसानों की आय दोगुनी की है, बल्कि उनके मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर हर किसान भाइयों को गौरवान्वित भी किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति करने वाले नेशन फर्स्ट की भावना को क्या समझेंगे, क्योंकि उन्हें अपने परिवार के अलावा कुछ भी नहीं दिखता है।