14 अप्रैल 2024 रविवार का पंचांग एवं राशिफल

14 अप्रैल 2024 रविवार का पंचांग एवं राशिफल

 आज रविवार है

14अप्रैल सन् 2024ई०, डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती।सौम्यायन, बसंत ऋतु।

विक्रम संवत 2081 के चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि । दिन में 03 बजकर 31 मिनट तक। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ।

देवी कात्यायनी ललिता गौरी यात्रा का दर्शन पूजन आज ही किया जाएगा। श्री स्कंद षष्ठी,रवि षष्ठी आज ही है। आज से सौर वैशाख मास आरंभ हो रहा है। 

॥देवी कात्यायनी॥

चंद्रहासोज्जवलकरा शार्दूलवर वाहना।

कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनि।|

शक संवत 1946 के राष्ट्रीय चैत मास की 25वीं तिथि।

      

आज रात 5 बजकर 06 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। रात्रि 03 बजकर 02मिनट तक अतिगण्ड योग है, इसके बाद सुकर्मा । 

 प्रारम्भ में तैतिल है पश्चात गर।

चन्द्र राशि मिथुन ।

सूर्योदय 05 बजकर 43 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 17

 मिनट पर।

दिनमान-31घटी 30पल

रात्रिमान-28 घटी 20 पल

राहुकाल : प्रातः 4बजकर 30 मिनट से से 6:00 बजे तक  

अभिजीत मुहूर्त- 11:33 से 12:21 तक शुभकारक

 

      शूल विचार            

 रविवार को पश्चिम दिशा तथा की यात्रा नही करनी चाहिए। 

 अगर यात्रा अति आवश्यक हो पान या दही खाकर ही यात्रा करनी चाहिए।

 षष्ठी को नीम-भक्षण (पत्ती, फल खाने या दातुन मुँह में डालने) से नीच योनियों की प्राप्ति होती है ।

महत्वपूर्ण व्रत

महाअष्टमी एवं महानवमी  की पूजा 16 अप्रैल2024 को 

है।बसियउरा  पूजा  भी आज ही है।

राम नवमी व्रत 17 अप्रैल 2024 को शाम 5 बजकर 22 मिनट तक नवमी पूजा एवं हवन आदि कार्य किए जाएंगे।

नवरात्रि व्रत का पारण 18 अप्रैल 2024 को प्रातः काल में ही है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

      दैनिक राशिफल 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

14 अप्रैल का राशिफल

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन का पूर्वाध धन लाभ की संभावनाएं जगायेगा।आज स्वयं के बल पर किये गए कार्य ज्यादा फायदेमंद रहेंगे। मध्यान बाद आर्थिक विषयो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिजनों का सहयोग सानिध्य कार्यो को सरल बनाएगा। खान पान संयमित रखें पेट खराब हो सकता है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत आलसी रहेगा। घरेलू कार्यो के साथ ही व्यावसायिक कार्य भी एकसाथ करने में थोड़ी दुविधा बनेगी। कार्य-व्यवसाय में आज किसी बहुप्रतीक्षित योजना के परिणाम को लेकर बेचैन रहेंगे धर्य से काम लें विजय आपकी ही होगी।सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन भी प्रसन्नता दायक रहेगा। घर मे धन धान्य की वृद्धि होगी। सुख सुविधा पर आज अधिक खर्च करेंगे।आज आप ज्यादा मेहनत करने की अपेक्षा बैठ कर काम करना पसंद करेंगे।पारिवारिक दायित्व बेहतर रूप से निभाने पर बड़े बुजुर्गों के प्रशंशा पात्र बनेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिचितों के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थिति सामान्य लगेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन भविष्य की योजनाओं के लिए महत्त्वपूर्ण रहेगा। बुजुर्गो की बातों की अनदेखी ना करें। धन लाभ आज कम ही होगा लेकिन भविष्य में होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। परिवार में किसी से गलती होने पर धैर्य से काम लें अन्यथा अशांति लंबे समय के लिए बनेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप किसी पुराने संबंध से अचानक धन लाभ होने से कार्यो में उत्साह बढेगा।मेहनत करते रहे आने वाला समय अवश्य ही अधिक लाभदायक रहेगा। सहकर्मियों का कारण थोड़ी बहुत परेशानी होगी फिर भी तालमेल बिठा लेंगे। दूर के संबंधियों से दोपहर बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। सेहत भी सामान्य रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के पूर्वार्ध में कुछ सोची हुई योजनाए पूर्ण होने से उत्साह में रहेंगे। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी किसी की भी बातो में जल्दी आ जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक अधूरे कार्य समेटने पर ध्यान दें। आज आपको प्रतिस्पर्धियों की जगह स्वयं के निर्णयों को लेकर ज्यादा सन्देह रहेगा। धन की आमद खर्च के अनुपात में बराबर रहेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन का पहला भाग सुख शांति से बीतेगा दैनिक कार्यो में सुस्ती दिखाएंगै। मध्यान के बाद परिस्थिति बदलने लगेगी इसलिए धन संबंधित व्यवहार पहले ही कर लें । महिलाये छोटी बातो को बड़ा चढ़ा कर घर का माहौल खराब करेंगी। धन की आमद के लिए ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धन की आमद आवश्यकता से कुछ कम रहेगी। आज अकस्मात खर्च ज्यादा परेशान करेंगे व्यर्थ के खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले कामना पूर्ति कर सकते है। मध्यान के बाद धार्मिक भावनाओं का उदय होगा लेकिन पूजा पाठ केवल स्वार्थ के लिए ही करेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आध्यात्मिक पक्ष प्रबल रहेगा।परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा सार्वजिनक कार्यो में प्रतिस्पर्धा के कारण सहयोग करेंगे। काम-धंदे में आमदनी होगी। मध्यान बाद का समय अधिक खर्चीला रहेगा मनोरंजन के लिए आंख बंद कर खर्च करेंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में कार्य क्षेत्र पर बेहतर वातावरण मिलने से धन लाभ होगा। धन लाभ के कोई भी अवसर आज नहीं चूकेंगे। आकस्मिक खर्च रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है। मित्रो का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। नौकरी व्यवसाय में आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। स्थिरता आने से संतोष होगा आज आप जो भी सोचेंगे उसका उल्टा परिणाम मिलेगा।स्वयं को ज्यादा बुद्धिमान दिखाने का प्रयास हास्य का पात्र बना सकता है।विवेक से व्यवहार करें। नौकरी वालो को मेहनत का परिश्रम आज नही मिल सकेगा। सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। परिजनों से संभलकर बात करें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

 कार्य व्यसाय को लेकर मध्यान तक व्यस्त रहेंगे मेहनत की तुलना में आज लाभ कम ही रहेगा ऊपर से आकस्मिक खर्च लगे रहेंगे। दोपहर बाद का समय काम से अवकाश लेकर बाहर घूमने में बीतेगा स्नेहीजन का सानिध्य मिलेगा। परिवार के बड़ो के साथ कुछ समय अवश्य बिताये कुछ नया सीखने को मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी फिर भी मेहनत से दूर भागेंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आपका दिन मंगलमय हो