19 अप्रैल 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल

19 अप्रैल 2024, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल

 दैनिक पंचांग

आज शुक्रवार है , विक्रम संवत 2081 के चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि,शक संवत 1946 के राष्ट्रीय चैत्र मास की 30 वीं तिथि। तदनुसार दिनांक 19अप्रैल सन् 2024 ई०। सौम्यायन, बसंत ऋतु। एकादशी तिथि रात 08 बजकर 45 मिनट तक। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जा रही है। चन्द्रमा सिंह राशि में । आज दिन में 12 बजे तक मघा नक्षत्र। है। बाद में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। वृद्धि योग रात्रि 2बजकर 39मिनट तक है, इसके बाद ध्रुव । करण प्रारम्भ में वणिज है पश्चात विष्टि। सूर्योदय 05 बजकर 39 मिनट पर तथा सूर्यास्त 06 बजकर 21 मिनट पर। दिनमान-31घटी 47पल रात्रिमान-28 घटी 13 पल राहुकाल : दिन में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक शूल विचार शुक्रवार को पश्चिम तथा दक्षिण -पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो  दही खाकर यात्रा करनी चाहिए।

राशि फल

  मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

खुशी से भरा अच्छा दिन है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है।ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके विचार आपसे मिलते हैं। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

 वृष राशि-ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

सेहत अच्छी रहेगी। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा।आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए। 

 मिथुन राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आज लोगो से मुलाक़ात बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। 

 कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज आप अपने आत्म-विश्वास के स्तर को ऊपर ले जा सकते है।आम तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपको जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। आपकी कड़ी मेहनत और निष्ठा ख़ुद आपके लिए बोलेगी व दूसरों का विश्वास और सहयोग आपको हासिल होगा। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। 

सिंह राशि-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

 आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा।

 कन्या राशि- टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

बहुत ज़्यादा चिंता और तनाव की आदत आपकी सेहत बर्बाद कर सकती है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा।कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से विचार करिए। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे।

 तुला राशि -रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं पर भी ग़ौर करें। फालतू के खर्चों से बचे। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे।

 वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा फायदा भी मिले। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। इस प्रकार से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी।

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भ

आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन बचत मुश्किल बना देगा। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न करें।

मकर राशि-भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

 कुम्भ राशि-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा  

दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक लाभ हो सकता है जिससे सारा दिन खुशी से भरा रहेगा।रिश्तेदारों के यहाँ जाना काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। सफलता आपका बेताबी से इंतज़ार कर रही है। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आपको काफ़ी समय से चल रही परेसानियो से छुटकारा मिल सकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। कार्य क्षेत्र में लाभ हो सकता है।अपने कार्य का भार दूसरो पर न डाले।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। विरोधियों से सचेत रहे।

आपका दिन मंगलमय हो   

 पं०शिवेन्द्रनाथ मिश