20अप्रैल सन् 2024 का दैनिक पंचांग व राशिफल

20अप्रैल सन् 2024 का दैनिक पंचांग व राशिफल

दैनिक पंचांग 

आज शनिवार है , विक्रम संवत 2081 के चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि,शक संवत 1946 के राष्ट्रीय चैत्र मास की 31 वीं तिथि। तदनुसार दिनांक 20अप्रैल सन् 2024 ई०। सौम्यायन, बसंत ऋतु।

द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 50 मिनट तक। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जा रही है।

 चन्द्रमा रात्रि 9 बजकर 14 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

 

 

आज दिन में 2 बजकर 34 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र। है। बाद में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आरम्भ हो जाएगा। ध्रुव योग रात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक है, इसके बाद व्याघात । 

 करण प्रारम्भ में बव है पश्चात बालव।

सूर्योदय 05 बजकर 38 मिनट पर तथा 

सूर्यास्त 06 बजकर 22

 मिनट पर।

दिनमान-31घटी 50पल

रात्रिमान-28 घटी 10 पल

राहुकाल : दिन में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

 

 शूल विचार            

 शनिवार को पूर्व तथा उत्तर पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। 

अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो अदरख या उड़द खाकर यात्रा करनी चाहिए।

 

 

विशेष 

प्रदोष व्रत 21 अप्रैल रविवार को है। श्री महावीर जयंती भी आज ही है।

चैत्र मास की पूर्णिमा तथा श्री हनुमान जयंती मंगलवार 23 अप्रैल को होगी।

 

राशि फल

  मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।आज आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। नई परियोजनाओं और कामों को शुरू करने के लिए बेहतरीन दिन है। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

 वृष राशि- ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।आज रिश्तेदारों से अचानक उपहार मिल सकता है। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे कार्यों पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।खानपान पर संयम रखें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

 मिथुन राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

 यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। सबसे स्नेह का माहौल बना रहेगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।

 कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपका सहयोग कर सकता है। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, जो आपकी सफलता में बाधा बन रहा है।बेवजह की उलझनों से दूर रहे। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।

 सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है।आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है।आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। 

 कन्या राशि- टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

आपको अपना अतिरिक्त समय अपने कार्य को करने में लगाना चाहिए। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है।आज नए विचारों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन वक़्तहै। पैसे का लेनदेन पर विशेष ध्यान दे।

 तुला राशि- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

योग और ध्यान आपको मानसिक तौर पर सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

 वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में बढ़ोत्तरी करेगा।

 धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन है।अचानक धन लाभ के अवसर आ सकते है। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। व्यर्थ के विवादो से दूर रहे। खान पान पे विशेष ध्यान दे।

 मकर राशि- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव लगा रहेगा।

 कुम्भ राशि- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।आज आप खाली समय एकांत में आनंदित रहेंगे। 

 मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे आप काम काज में मन ज्यादा रहेगा। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं।लेकिन आपके चारों ओर खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़े फ़ैसले ख़ुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा।आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 आपका दिन मंगलमय हो

   पं० शिवेन्द्रनाथ मिश्र