पंचांग एवं राशिफल

पंचांग एवं राशिफल

ऊँ नमश्चण्डिकायै

09/04 /2024

आज का पंचांग 

आज मंगलवार है । विक्रम संवत 2081 के बसंत ऋतु की चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि ।संवत्सर का नाम पिंगल है। 

      आप को नये संवत्सर की हार्दिक मंगलकामनाएं!

आज से ही बासंतिक नवरात्रि का भी आरम्भ हो रहा है। आप को बासंतिक नवरात्रि की अनन्त शुभकामनाएं!

 प्रतिपदा तिथि रात 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।

आज दिन में 8बजकर 09 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा तत्पश्चात अश्वनी /भरणी नक्षत्र होगा।                      

करण - किंस्तुघ्न , योग - वैधृति दिन में 3 बजकर 17 मिनट तक।

सूर्योदय 05:46

सूर्यास्त 18:14

दिनमान-31घटी 12 पल

रात्रिमान-28 घटी 48 पल

राहुकाल (सायं)03:00 से 4:30तक  

अभिजीत मुहूर्त- 11:36 से 12:24 तक शुभकारक

 

      शूल विचार            

 मंगलवार को उत्तर दिशा तथा उत्तर -पश्चिम दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए। 

 अगर यात्रा अति आवश्यक हो गुड़ खाकर ही यात्रा करनी चाहिए

कलश स्थापन अभिजीत मुहूर्त- 11:36 से 12:24 तक पुनः सायं 3 बजकर 17 मिनट के बाद सूर्यास्त तक किया जा सकता है।

आज का राशिफल 

मेष राशि 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में कुछ नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। परिवार में संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको जल्दबाजी के कामों के कारण समस्याएं आएंगी। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी पर भरोसा ना करें।

वृष  राशि

आज  सोच समझ से काम को पूरा करने का दिन है।  परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में आगे बढ़ना  आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा।  परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं।

मिथुन  राशि

आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा ।  काम को समय से पूरा करें, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।  कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, नहीं तो आपको समस्या होगी।  अपने विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क  राशि

मान सम्मान में वृद्धि होगी।  सहयोगी आपका फायदा उठा सकते हैं। अपने कार्य को पूरा समय दें, तभी  लाभ होगा।  बात  पकड़कर न बैठे, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी वह बात बुरी लग सकती है। शासन व सत्ता का लाभ मिलेगा।  धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सम्भव है। जीवनसाथी के लिए किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह  राशि

दिन आपके लिए  परेशानियों भरा रहने की सम्भावना है।  आप व्यर्थ के वाद विवाद  बसे बचें।आपको   उधार दिये  धन की न  चिंता सताएगी। किसी सरकारी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। परिवार में किसी सदस्य की स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो वह  बढ़ सकती है, जिस कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी।

कन्या  राशि

 वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें । आपकी किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। वाहन दुर्घटना सम्भव।   किसी वाद विवाद में पड़ने से  बचें। आपके । राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला  राशि

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहन आदि के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। 

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक पद की प्राप्ति हो सकती हैं।  ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको किसी को बेवजह सलाह देने से बचना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 

धनु राशिफल

 मन किसी काम के पूरा न होने से उदास रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो उसमें भी आप कुछ समय रुके।

मकर  राशि

आज  नई संपत्ति मिल सकती हैं,  जीवनसाथी से  मतभेद दूर  होंगे।व्यवसाय में लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप  नौकरी में बदलाव  कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ  राशि

 व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचें । समस्याएं आपसी मदद से दूर होंगी ।कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही कोई समस्या बढ़ सकती हैं, जिस कारण आपको  तनाव बना रहेगा। 

मीन  राशि

वाद विवाद से दूर रहें। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। व्यवसाय में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सभी लोग मिलकर  किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं ।

पुनः सभी के लिए मंगलमय नववर्ष की शुभकामनाएं