10 अप्रैल से 'हिंदुस्तानी' का होगा उत्तर प्रदेश में भव्य प्रदर्शन 

10 अप्रैल से 'हिंदुस्तानी' का होगा उत्तर प्रदेश में भव्य प्रदर्शन 

10 अप्रैल से 'हिंदुस्तानी' का होगा उत्तर प्रदेश में भव्य प्रदर्शन 

10 अप्रैल से 'हिंदुस्तानी' का होगा उत्तर प्रदेश में भव्य प्रदर्शन 

प्रयागराज(हिन्द भास्कर):- सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, यामिनी सिंह अभिनीत व प्रोड्यूसर विजय यादव द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म 'हिंदुस्तानी' 10 अप्रैल से उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित आनन्द मंदिर सिनेमा हॉल में भव्य प्रदर्शित होगी। जी हाँ! मुंबई, गुजरात, बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में सफलता का परचम लहराने के बाद निर्माता विजय यादव कृत व वेब म्यूजिक और सांवरे फिल्म्स प्रस्तुत यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

फिल्म हिंदुस्तानी के निर्माता विजय यादव हैं। निर्देशक नीलमणि सिंह हैं। जबकि फिल्म की को-प्रोड्यूसर श्रद्धा यादव है। संगीतकार छोटे बाबा और सुनील झा हैं। छायांकन माही शेरला का है, जबकि फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा और एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव और एस मल्लेश हैं। फिल्म के गीतकार छोटू यादव, सुनील झा और विनय निर्मल, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, सोनू,प्रीतम है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म "हिंदुस्तानी" देश भक्ति से प्रेरित फिल्म हैं। इस फिल्म को लेकर विजय यादव ने बताया कि हिंदुस्तानी सभी भारतीयों को पसंद आने वाली एक शानदार फिल्म हैं। जिसका निर्माण भव्य स्तर पर किया गया हैं, जो एक बड़े बजट की फिल्म हैं। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत कर दिया हैं। साथ ही सभी कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया है। उन्होंने भोजपुरी दर्शकों से अपील किया कि इस फिल्म को जरूर देखें और मनोरंजन के माध्यम से होली को यादगार बनायें।

फिल्म को लेकर अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि हिंदुस्तानी एक सच्चे भारतीय की कहानी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म लोगों को अपने से जोड़ने का काम करेगी। इस फिल्म में उनकी भूमिका अहम हैं और यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाली है। वहीं यामिनी सिंह ने कहा कि फिल्म की कहानी ने उन्हे भी प्रभावित किया है। इस फिल्म को अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में जाकर देखें।