आनुवंशिक विज्ञान की बेहतर समझ और जानकारी होने पर हमें वंशानुगत

आनुवंशिक विज्ञान की बेहतर समझ और जानकारी होने पर हमें वंशानुगत

आनुवंशिक विज्ञान की बेहतर समझ और जानकारी होने पर हमें वंशानुगत

*आनुवंशिक विकारों  से बचाव के लिए जन जागरूकता  के माध्यम से स्वस्थ एवं सुरक्षित मानव जीवन होगा-अभिनव ।
अनुवांशिक विकारों के प्रति जन जागरूकता से कैंसर हीमोफीलिया डाउन सिंड्रोम शुगर की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है- डॉ.देव बख्श सिंह।

सौर ऊर्जा सर्व सुलभ स्वच्छ ऊर्जा  है , यह   मानव 
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के हित में है -डा. सत्येन्द्र कुमार 

खुटहना ग्राम सभा में हुआ आयोजन

हिन्द भास्कर।
खजनी गोरखपुर।।
आनुवंशिक विज्ञान की बेहतर समझ और जानकारी होने पर हमें वंशानुगत (पीढ़ी दर पीढ़ी) होने वाली कई असाध्य रोगों से बचाव में मदद मिल सकती है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इस दिशा में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
खजनी क्षेत्र के खुटहना गांव के प्रा स्कूल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सौजन्य से आनुवंशिक विज्ञान स्वस्थ जीवन की सरल कुंजी तथा उर्जा साक्षरता विषय पर जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रवक्ता अभिनव त्रिपाठी ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने विस्तार सहित जानकारी देते हुए कहा कि समय रहते यदि अनुवंशिक रोगों की पहचान कर ली जाए तो माता- पिता,दादा-दादी,नाना-नानी के द्वारा बच्चों में होने वाली बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ देव बख्श सिंह ने कैंसर, हीमोफीलिया,डाउन सिंड्रोम, मधुमेह आदि अनुवंशिक रोगों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ सत्येंद्र कुमार ने सौर उर्जा के रूप में स्वच्छ ऊर्जा के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित जनसमूह को बताया कि अपना देश  प्रदूषणरहित  स्वच्छ उर्जा के रूप में सौर उर्जा के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। आगामी वर्ष 2030 तक भारत दुनियां का सबसे बड़ा सौर उर्जा उत्पादक देश बन जाएगा। इस दौरान उन्होंने सौर उर्जा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अर्द्धचंद्रधारी त्रिपाठी ने सरल सहज ढंग से आमजन को  कार्यक्रम के उद्देश्यों  पर अपने विचार व्यक्त किया। साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं ग्राम सभा खुटहना के ग्रामप्रधान ई.रूद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया । जन जागरूकता कार्यक्रम  के प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर संजय मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्वच्छ ऊर्जा एवं अनुवांशिक विकारों के प्रति जन जागरूकता  कार्यक्रम को विस्तार से उपस्थित जनों को समझाया। इस दौरान रुद्रपुर ग्राम सभा के ग्रामप्रधान संगम त्रिपाठी,दिनेश, राम सागर,साधू,मेवाती,बासमती, शारदा,जियना,अनिता,समिना,मैना देवी,उषा,गीता देवी सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।