आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल


जय श्रीमहाकाल 
आज का पंचांग ,

आज शुक्रवार है, विक्रम संवत 2080 के चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि। दिनाँक 05/04/2024, बसन्त ऋतु, संवत्सर का नाम नल है।
  एकादशी आज दिन में 09:26तक ही है, तत्पश्चात द्वादशी तिथि का मान शुरू।
नक्षत्र -धनिष्ठा 2 बजकर 38 मिनट  तक तत्पश्चात शतभिषा , योग -  साध्य 06:51 तक                          
 सूर्योदय-05:48,सूर्यास्त  18:12
दिनमान - 31घटी, रात्रि मान- 29 घटी

राहुकाल ( सुबह ) 10:26 से 11:56 तक अशुभकारक 
अभिजित मुहूर्त 11:27 से 12:11 तक शुभकारक
शिव वास  -कैलाशे शुभकारक (सौख्यम)
शूल विचार     
शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं,शुक्रवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु  उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
आज क्या करें क्या न करें 
शुक्रवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 
आज एकादशी तिथि के कारण  चावल, लोबिया मूंग की दाल, अंकुरित मूंग, व सोयाबीन नहीं खाना चाहिए इसका सेवन वर्जित है। क्योंकि ,ऐसा करने से संतान का नाश होता है। 
 


                        आज का राशि फल 


मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। करिअर के लिए योजना बनाना उतना ही आवश्यक है, जितना कि खेलना-कूदना। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है।

वृष राशि-ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 
आज आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है। इससे सिर्फ़ मुश्किल बढ़ती है। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि-  का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है।  आपके बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं।

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 
स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।
सिंह राशि-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से भरपुर महसूस करेंगे। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकतीहै।

कन्या राशि- टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला राशि-रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 
मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- । आज जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए।

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 
तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं।अपने गुस्से पर काबू रखे।परिवार के सदस्यो के जरूरतों पर ध्यान दे।

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 
आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ावा देगा।आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है।  ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। 
मकर राशि- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 
ज़िंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

कुम्भ राशि- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 
आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएँ और जो आपकी ओर मदद का हाथ बढ़ाएँ, उनसे किसी चमत्कारकी उम्मीद न करें। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। 

मीन राशि-  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 
आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं,आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। कुछ ही लोग ऐसे इंसान के आकर्षण से बच सकते हैं, जिसके पास इतनी प्यारी मुस्कान हो। जब आप लोगों के साथ होंगे, तो आपकी महक फूलों की तरह चारों ओर फैलेगी। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। 
  आपका दिन मंगलमय हो