मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने जा रही:- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने जा रही:- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने जा रही:- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

मोदी की गारंटी पर भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने जा रही:- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

By:- Nirjala 
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सोमवार को अमरोहा के जूही के मैदान में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में आयोजित  नामांकन सभा को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने देश में जन-जन तक पक्का घर, राशन, दवाई, पढ़ाई सहित सड़क, बिजली, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए विकसित भारत की आधारशिला तैयार की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने सशक्त कानून व्यवस्था से उत्तर प्रदेश से माफियाराज, गुंडागर्दी, रंगदारी सहित सत्ता संरक्षित अपराध को समाप्त करने का काम किया है।

आज जनता के बीच मोदी की गारंटी काम कर रही है। मोदी की गारंटी पर जनता की विश्वसनीयता से भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने जा रही है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ डबल इंजन की सरकार ने गन्ना किसानों को समय से उपज का भुगतान, सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, किसान सम्मान निधि, एमएसपी में बढ़ोतरी सहित किसानो के हित को सर्वोपरि रखा। भयमुक्त वातावरण ने बहन, बेटी को बिना डर के जीने की गारंटी दी। व्यापारी और उद्यमियों को निर्भय होकर व्यापार और उद्योग चलाने की गारंटी दी है।

उन्होंने कहा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को पूर्ण करते हुए जम्मू कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति, भव्य राममंदिर का निर्माण, सीएए लागू करने व तीन तलाक पर रोक लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा विकसित भारत के संकल्प के साथ जनता के बीच है। विकसित भारत के संकल्प में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण है, जो जन-जन की आत्मनिर्भरता से वैभवशाली राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को साकार रूप देगा। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा, विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी, शिक्षक एमएलसी डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों, जिला प्रभारी सतपाल सिंह पाल, जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, लोकसभा प्रभारी राजीव सिसोदिया ने भी नामांकन सभा को संबोधित किया।