Sonbhadra News: पूरा देश चाहता है वन नेशन वन इलेक्शन - राजनाथ सिंह

Sonbhadra News: पूरा देश चाहता है वन नेशन वन इलेक्शन - राजनाथ सिंह

By Amaresh Mishra

सिंगरौली की चुनावी सभा में गरजे देश के रक्षा मंत्री 

नागरिकता कानून मुस्लिम विरोधी नही
देश मोदी की गारंटी पर करता है विश्वास 

सोनभद्र।
     पूरा देश  वन नेशन व वन  इलेक्शन चाहता है। एक साथ चुनाव होने से  लोकतंत्र मजबूत होगा। इससे जहां  देश के  पैसे व समय दोनों का बचत होगा वहीं भ्रस्टाचार व खरीद फरोख्त पर भी विराम लगेगा और जागरूक  जनता बिना परेशान हुए अपने अनुसार सरकार बनाएगी।

उक्त उदगार देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जनपद से सटे एमपी के सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल, पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह सहित जिले के पूर्व व वर्तमान विधायक, जिलाध्यक्ष आदि मंचासीन रहे। सीधी-सिंगरौली लोकसभा  प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के पक्ष में जनता से वोट अपील करने पहुंचे श्री सिंह ने अपने 20 मिनट के भाषण मे  कहा कि देश मे विधान सभा ,लोकसभा व अन्य चुनाव से समय व देश के पैसों की बर्बादी हो रही है और जनता को भी परेशान होना पड़ता है। इससे निजात के लिए देश मे वन नेशन व वन इलेक्शन व्यवस्था होनी चाहिए । श्री सिंह ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत कर दी है। भविष्य में एक देश ,एक चुनाव  का कानून जल्द लागू होगा।

नागरिकता कानून मुस्लिम विरोधी नही है

राम मंदिर की स्थापना, धारा 370 हटाने व हाल ही में लागू नागरिकता कानून पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह कानून मुस्लिम विरोधी नही है।इस कानून की वजह से कोई भी मुस्लिम भाई देश से बाहर नही जाएगा। लेकिन देश मे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले कांग्रेसी आग लगाने व भड़काने का कार्य करते हैं। श्री सिंह ने कहा हमारी(बीजेपी) सरकार  शासन नही चालती  बल्कि सेवा करती है। हम इंसानियत की राजनीति करते है ,कांग्रेसियों की तरह नफरत की राजनीति नही करते है।

 सवा लाख करोड़ की लागत से भण्डारण की व्यवस्था होगी

6 अप्रैल को भाजपा के 45 वे स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश के गरीब ,महिलाओं व किसानों की हितैषी हमारी सरकार किसानों के लिए सवा लाख करोड़ की लागत से पूरे देश मे भण्डारण की व्यवस्था बनाने जा रही है।  श्री सिंह ने कहा कि  किसानों भाइयो का  जब उत्पादन अत्यधिक होगा और उस समय अच्छी कीमत नही मिलेगी वह भण्डारण में अपने अनाज को रख सकेंगे। भण्डारण के अभाव में किसानों को अपने अनाज को कम कीमत में बेचने की जरूरत नही पड़ेगी। इस दौरान मध्यप्रदेश में 20 लाख भूमिहीनों को स्वामित्व योजना के तहत मिली जमीन के बारे में बताया। और कहा कि गरीबो व किसानों को हर मुसीबत से बचाना ही मोदी गारंटी है।अंत मे देश की सुरक्षा पर श्री सिंह ने कहा कि सभी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित है । कश्मीर में छुटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो भारत मे आतंकवादी वारदाते पूरी तरह से बंद हैं।
शिवराज सिंह चौहान की तारीफ
रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अनुभवी  विश्लेषक व समीक्षकों ने कहा था कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार नही बनेगी लेकिन सारे समीक्षकों को धता बता प्रदेश की जनता ने स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने जनता ने आशीर्वाद दिया। 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के रूप में थी लेकिन उसके बाद जैसे ही भाजपा की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने उन्होंने प्रदेश की तस्वीर बदल दी। भाजपा के सीएम व पीएम जो बोलते है वह करते हैं । हम काम करके जनता के आंख में आंख डाल कर उनसे वोट मांगते हैं। चुनावी सभा को कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल, राधा सिंह व सदर विधायक राम  निवास शाह ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमरन गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में लोकसभा प्रत्यासी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर दिल्ली भेजने का विश्वास दिलाया।