भाजपा विकास के साथ-साथ आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही:-भूपेन्द्र सिंह चौधरी  

भाजपा विकास के साथ-साथ आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही:-भूपेन्द्र सिंह चौधरी  

भाजपा विकास के साथ-साथ आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही:-भूपेन्द्र सिंह चौधरी  

भाजपा विकास के साथ-साथ आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही:-भूपेन्द्र सिंह चौधरी  

By:- Nirjala 
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मंगलवार को हाथरस से भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने  संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा की सरकारों के दौरान प्रदेश में गुंडागर्दी, बेईमानी और भ्रष्टाचार व्याप्त था। सपा ने प्रदेश को दंगाईयों के हवाले कर दिया था। सपा, बसपा की सरकारों ने माफियाओं के सामने घुटने टेक दिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लम्बे समय तक देश में शासन किया, लेकिन उनके नेता भ्रष्टाचार में डूबे रहे और भ्रष्टाचार का पर्याय ही कांग्रेस हो गया।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। भाजपा ने जनता से जो वादे किए हुए पूरे किए हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर भी बनवाया है। कहा की अब वो दिन चले गये जब कांवड़ यात्रा और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान पर सरकार की पाबंदी होती थी, मंदिरों के घंटे-घड़ियाल हवा से भी न बज जाएं इसलिए उसकी भी निगरानी में पुलिस तैनात रहती थी। शोभायात्रा पर प्रतिबंध था। पुरानी सरकारें हमारे तीर्थस्थलों, पर्वों पर प्रतिबंध लगाने का काम करती थी। हमारी सरकार विकास के साथ-साथ आस्था, परंपरा और विरासत को लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है।

चौधरी ने कहा की आज का उत्तर प्रदेश बदलता हुआ उत्तर प्रदेश है। पूरे देश में महाराष्ट्र के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यूपी की है। यह मोदी और योगी के शासन की बदौलत ही संभव हुआ है। आज दंगाई, आतताई और बलवाई की एक ही दवाई है वो क़ानून का डंडा ही है जिसका इस्तेमाल हमारी सरकार ने बखूबी किया है। अब बहन-बेटियाँ बिना भय के घर से बाहर जाती हैं, व्यापारी भी सुख से बिना भय के अपना व्यापार कर रहे हैं। आम जनता की समस्याओं को सरकार ने समझा है, डरे तो माफिया, दंगाई और अराजक तत्व हैं।

चौधरी ने कहा कि, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 42 प्रतिशत वोट मिला। 2019 में जब सपा और बसपा जैसे सभी दल एक हो गए। तब हमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिला। अब तो राष्ट्रीय लोक दल भी हमारे साथ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार की नीतियों का परिणाम है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह इस चुनाव में पूरे परिश्रम के साथ एक-एक वोटर को मतदान के लिए प्रेरित करें।