कुनबे की मजबूती और युवराजों की ताजपोशी के लिए हो रही राजनीति:-धर्मपाल सिंह 

कुनबे की मजबूती और युवराजों की ताजपोशी के लिए हो रही राजनीति:-धर्मपाल सिंह 

कुनबे की मजबूती और युवराजों की ताजपोशी के लिए हो रही राजनीति:-धर्मपाल सिंह 

कुनबे की मजबूती और युवराजों की ताजपोशी के लिए हो रही राजनीति:-धर्मपाल सिंह 

By:- Nirjala 
लखनऊ(हिन्द भास्कर):-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को फिरोजाबाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीब, किसान, युवा व महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए अबकी बार 400 पार का लक्ष्य पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद के बीच के अंतर को लेकर जनता से संवाद करना है। कांग्रेस, सपा, बसपा सहित सभी विपक्षी दल कुनबे की मजबूती और युवराजों की ताजपोशी के लिए राजनीति कर रहे है। गरीब के पक्के घर के सपने, 80 करोड़ लोगो तक पहुंचने वाले राशन, किसानों की सम्मान निधि, निशुल्क ईलाज की सुविधा को दलाली तथा कमीशनखोरी करके इंडी गठबंधन के लोग गरीबों के हक को हड़पना चाहते है।

इंडी गठबंधन तुष्टिकरण की राजनीति से देश में खत्म हो चुके आतंकवाद तथा नक्सलबाद को फिर जिंदा करना चाहता है। कांग्रेस देश के बहुसंख्यक नागरिकों की मेहनत से कमाई गई संपत्तियों पर कब्जा करके उसे दंगाई, बलबाइयों, उन्मादियों व घुसपठियों के बीच बांटना चाहते है। यह सत्य प्रत्येक बूथ, प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने का काम करना है। धर्मपाल सिंह जिला भाजपा कार्यालय, फिरोजाबाद में लोकसभा संचालन समिति एवं विधानसभा के प्रभारी, संयोजकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में लक्ष्य 80 और अबकी बार 400 पार के लिए चुनाव तक सभी पदाधिकारियों, नेताओ, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ताओं को मतदान पूर्ण होने तक मिलकर व जुटकर काम करना है। पन्ना प्रमुखों की मजबूत संरचना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सरकारी की योजनाएं तथा ऐतिहासिक निर्णय को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन आयोजित कियें जाए। सभी मतदाताओं तक परिवार पर्ची, वोटर पर्ची तथा मोदी का पत्र लेकर हर घर की दहलीज तक पहुंचना है।

प्रत्येक संगठनात्मक जिम्मेदारी को समर्पण, सहयोग व सामंजस्य के साथ निभाना है और मतदान पूर्ण होने तक बूथ पर डटे रहना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से 370 की समाप्ति, सीएए, तीन तलक पर रोक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्रों का विकास, गरीब की भलाई के लिए समर्पित मोदी सरकार राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाएं और निर्णय तथा कार्यकर्ताओं का परिश्रम अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करेगा।