भारत की जीत पत्रकारों के साहस, संघर्ष सत्य और विश्वास की जीत है- भारत सिंह

भारत की जीत पत्रकारों के साहस, संघर्ष सत्य और विश्वास की जीत है- भारत सिंह

Sep 2, 2024 - 12:42
Sep 2, 2024 - 15:38
 0  99
भारत की जीत पत्रकारों के साहस, संघर्ष सत्य और विश्वास की जीत है- भारत सिंह

By:- Nirjala

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यूपी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए चल रहे चुनावों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशरण सिंह से भारत सिंह ने शनिवार को कांटे की टक्कर देते हुए जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस चुनाव में सबसे दिलचस्प पर कड़ा मुकाबला सचिव पद के लिए रहा ,कई ऐसे भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े किए गए जिससे भारत सिंह की चुनावी जीत कम से कम मतों से हो। फिर भी दिलचस्प मुकाबले में भारत सिंह ने सचिव का पद जीता। 2024 में हुए कड़े मुकाबले वाले चुनावों में भारत सिंह को 192 वोट मिले और वह विजेता बने, जबकि शिवशरण सिंह को 189 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे।

अजय श्रीवास्तव को 131 वोट मिले, जबकि अन्य प्रत्याशी अरुण कुमार त्रिपाठी को 98 वोट मिले। राघवेंद्र प्रताप सिंह 'रघु' और सुल्तान शहरयार खान को क्रमश: 53 और 29 वोट मिले। सचिव पद के लिए मतदान प्रतिशत 83.87 रहा। चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि विभिन्न संगठनों के मतदाता सुबह से ही यूपी विधान भवन के तिलक हॉल में वोट डालने के लिए कतार में खड़े हो गए थे। उम्मीदवारों द्वारा अंतिम समय में लुभाए जाने के बावजूद, मतदाताओं ने काफी परिपक्वता दिखाई और बदलाव के लिए मतदान किया, जिससे भारत को प्रतिष्ठित पद के लिए चुना गया।

UPSACC चुनाव 2024 सदस्य कार्यकारिणी:- 1. दिलीप सिन्हा, 2. रितेश सिंह , 3. अब्दुल वहीद, 4. नवेद शिकोह, 5. वेदप्रकाश दीक्षित, 6. शबीहुल हसन, 7. भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, 8. राघवेन्द्र प्रताप सिंह , 9. रेनू निगम, 10- शेखर पंडित, 11- सुयश मिश्रा, 12-सत्येंद्र राय

अध्यक्ष:- हेमंत तिवारी , सचिव :- भारत सिंह , कोषाध्यक्ष :- आलोक कुमार त्रिपाठी

उपाध्यक्ष:- 1. आकाश शेखर शर्मा, 2. अविनाश चन्द्र मिश्र, 3. राघवेन्द्र त्रिपाठी

संयुक्त सचिव 1- विजय कुमार त्रिपाठी 2- अनिल कुमार सैनी 3- नीता देवी

"सचिव" पद पर यह जीत अपने सभी सम्मानित पत्रकार गणों की जीत है, असल में जीते कलमकार बन्धु ही हैं, मैं तो निमित्त मात्र एक कार्यकर्ता हूँ। अपना बहुमूल्य मत देकर आप लोगों ने जो दायित्व सौंपा है, हर स्तर पर उसका मान कम नहीं करेंगे ऐसी भरसक कोशिश होगी। माननीय आयोग, सभी सम्मानित मतदाताओं, प्रत्याशियों और पिछले एक महीने से अनवरत मेहनत कर रही डेडीकेटे टीम को को "सचिव" पद की जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। 

                  आपका ही

 भारत सिंह, राज्य संवाददाता आउटलुक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow