रोमांटिक अंदाज में बाहें फैलाकर पावर स्टार पवन सिंह ने चांदनी सिंह का किया वेलकम

Aug 14, 2024 - 16:20
Aug 14, 2024 - 16:21
 0  14
रोमांटिक अंदाज में बाहें फैलाकर पावर स्टार पवन सिंह ने चांदनी सिंह का किया वेलकम

हिन्द भास्कर के लिए 

हिमांशु यादव की रिपोर्ट

लखनऊ - जी हां! भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह ने अभिनेत्री चांदनी सिंह को भरी महफिल में बांहे फैलाकर प्रपोज किया।

ऐसा पहली बार हुआ है पवन सिंह ने किसी एक्ट्रेस को बांहे फैलाकर स्टेज पर वेलकम किया हो।

तो चलिए बताते है पूरा माजरा क्या है आदिशक्ति फिल्म्स पर पवन सिंह का सड़िया सॉन्ग आया था जो एक दिन में 2 मिलियन से ज्यादा देखा गया था उसी के सेलिब्रेशन इवेंट में पवन सिंह ने चांदनी सिंह को इनवाइट किया था जब चांदनी सिंह वहां पहुंची तो पवन सिंह ने बाहें फैलाकर रोमांटिक अंदाज में चांदनी सिंह का स्टेज पर वेलकम किया। वैसे भी पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी अच्छी लगती है और काफी सुपरहिट भी है आज तक जितने भी सॉन्ग आए इनके सब सुपरहिट रहे और अब चांदनी सिंह पवन सिंह की लाजवाब फिल्म मोहरा में मुख्य नायिका के रूप में नजर आयेंगी जिसकी शूटिंग इन दिनों बड़े जोर शोर के साथ उत्तर प्रदेश में चल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow