बृजभूषण से विवाद खत्म, रामदेव का दावा- पैर छूकर मिलने आए थे पूर्व सांसद

बाबा रामदेव ने बृजभूषण से सुलह का ऐलान किया। बोले- पैर छूकर मिलने आए। 2022 से चल रहा 50 करोड़ का मानहानि केस MP हाईकोर्ट में पेंडिंग है।

Sep 24, 2026 - 01:19
Sep 24, 2026 - 01:37
 0  17
बृजभूषण से विवाद खत्म, रामदेव का दावा- पैर छूकर मिलने आए थे पूर्व सांसद

नई दिल्ली(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- पतंजलि घी को नकली बताने से शुरू हुआ योगगुरु बाबा रामदेव और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच का विवाद 4 साल बाद खत्म हो गया है।

23 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाबा रामदेव ने खुद इसका ऐलान किया। रामदेव ने बताया कि सुबह बृजभूषण शरण सिंह उनसे मिलने आए थे और पैर छूकर गए हैं, उनकी सारी गलतफहमी दूर हो गई है।

कब-कब बृजभूषण ने दिया था बयान?

इस विवाद की जड़ एक नहीं बल्कि दो बयान हैं।

पहला बयान - 24 नवंबर 2022:

गोंडा-बाराबंकी में एक कथा कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण ने कहा था कि लोग मजबूरी में "रामदेव का नकली घी" खाने को मजबूर हैं, दरवाजे पर गाय-भैंस बांधो।

दूसरा बयान - अगस्त 2026 (बहराइच):

बहराइच के एक प्रतिभा सम्मान समारोह में बृजभूषण ने फिर कहा कि बाबा रामदेव "मिलावट के सम्राट" हैं और कई देशों में पतंजलि के प्रोडक्ट बैन हैं। इसी बयान के बाद मामला कोर्ट पहुंचा।

MP हाईकोर्ट में केस, ये जज कर रहे सुनवाई

पतंजलि फूड्स लिमिटेड का रजिस्टर्ड ऑफिस इंदौर के विजय नगर में है, इसलिए पहले कंपनी ने इंदौर जिला अदालत में केस दायर किया था, जो ट्रायल के बाद अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ में पहुंच गया है।

इस 50 करोड़ के मानहानि केस की सुनवाई *जस्टिस संदीप एन. भट्ट* की कोर्ट में चल रही है। 15 सितंबर को हुई सुनवाई में बृजभूषण के वकील ने जवाब के लिए समय मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख 18 सितंबर तय की थी।

2 डब्बा घी वाला ऑफर

रामदेव ने कहा कि उनका घी FSSAI स्टैंडर्ड पर है और 87 टेस्ट से गुजरता है। उन्होंने बृजभूषण को घी के 2 डब्बे दिए हैं - एक खाने के लिए, दूसरा दुनिया की किसी भी लैब में टेस्ट कराने के लिए।

 "पतंजलि की ओर से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ MP में दायर 50 करोड़ के मानहानि केस पर बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने इसे वापस लेने का फैसला किया है और अब दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow