महिलाओं के सशक्तिकरण,हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एक सराहनीय पहल।
अलीगढ़।
महिलाओं के सशक्तिकरण और कौशल विकास के उद्देश्य से जीवनगढ़ एप्लिक हैंडीक्राफ्ट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड अलीगढ़ द्वारा एक सराहनीय पहल से प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाई जा रही है। इस पहल के अंतर्गत पिछले 5 महीनों से 10 से 15 महिला एप्लीक कारीगरों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को डिजाइन , कटिंग, सिलाई एवं स्टिचिंग जैसे महत्वपूर्ण हस्तशिल्प कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन कुशल ट्रेनर शगुफता परवीन द्वारा किया जा रहा है।जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार मार्गदर्शन दे रही हैं।
इस पूरे कार्यक्रम का खर्च कंपनी के डायरेक्टर सुनील कुमार लखनऊ द्वारा वहन किया जा रहा है।
उनका मुख्य उद्देश्य अलीगढ़ की महिलाओं को हुनरमंद बनाने के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। केंद्र पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। इच्छुक महिलाएं यहां आकर निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही कारीगर अपना आर्टिजन पहचान कार्ड भी बनवा सकते है,जिसके माध्यम से उन्हें भारत सरकार की विभिन्न हस्तशिल्प योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है बल्किउनके जीवन मेंआत्मविश्वास के साथ सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
What's Your Reaction?
