सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, नए आवास का हुआ गृह प्रवेश

निचलौल में सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, नए आवास में गृह प्रवेश, अखिलेश यादव के रथ रवाना करने के बाद सिसवा में जोश।

Nov 12, 2026 - 14:40
 0  13
सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, नए आवास का हुआ गृह प्रवेश

महराजगंज(हिन्द भास्कर ब्यूरो):- सिसवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। बुधवार को सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने निचलौल में दो बड़े कार्यक्रम किए। निचलौल के दामोदरी पोखरा के सामने स्थित उनके नए आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गृह प्रवेश हुआ। इसके साथ ही बस स्टैंड के बगल में उनके केंद्रीय चुनाव कार्यालय का भी विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।

आप को बता दे कि इससे पहले 20 अक्टूबर को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद सुशील टिबड़ेवाल के हाईटेक प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अखिलेश यादव द्वारा रथ रवाना किए जाने के बाद से ही सिसवा विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। निचलौल में बना यह केंद्रीय चुनाव कार्यालय काफी आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

यहीं से आगे का पूरा जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं से समन्वय और चुनावी रणनीति तय होगी। इस कार्यालय के खुलने के बाद चुनावी अभियान को और तेज गति मिलने की उम्मीद है। वही सुशील टिबड़ेवाल ने हिन्द भास्कर से हुए बातचित में बताया कि इस बार सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी की जीत पक्की है जिस के लिए कार्यकर्ता पूरे जोस के साथ काम कर रहे हैं।

इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर सुशील टिबड़ेवाल को बधाई दी। कार्यक्रम के बाद आयोजित स्नेह भोज में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महातम यादव, जिला उपाध्यक्ष तैयब अंसारी, जिला महासचिव शमसुद्दीन अली, विजय तिवारी, गुड्डू पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, अभिनन्दन पांडेय, घनश्याम मौर्य, शैलेश अग्रवाल, सुरेंद्र भारती, हीरालाल ज़ख़्मी, अभिषेक रौनियार, प्रवीण सिंह, राकेश सिंह रिंकू, शैलेश सुलतानिया, गोपाल अग्रवाल, भोला यादव, नौशाद आलम, विक्रम यादव, बैजू यादव, राधेश्याम मौर्य, सुग्रीव चौहान, विमलेश पटेल, राकेश पासवान, कुंदन सिंह, रमेश सैनी, निखिल यादव, अमित यादव, रामकरन यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow