राम मंदिर: रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर को मिलेगा नया रूप, अतीत की यादें रहेंगी हमेशा सुरक्षित

राम मंदिर: रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर को मिलेगा नया रूप, अतीत की यादें रहेंगी हमेशा सुरक्षित

Sep 14, 2026 - 14:24
 0  28
राम मंदिर: रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर को मिलेगा नया रूप, अतीत की यादें रहेंगी हमेशा सुरक्षित

अयोध्या(हिन्द भास्कर):- राम मंदिर निर्माण के साथ ही अब रामजन्मभूमि परिसर में अतीत की स्मृतियों को सहेजने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। राम मंदिर परिसर में रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है।

अब केवल फिनिशिंग का काम शेष है। इसी टाट के मंदिर में वर्षों तक रामलला विराजमान रहे थे। अब इस स्थान को धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस संघर्ष और इतिहास को देख सकें। वहीं, हुतात्मा कारसेवकों की स्मृति में बनाया जा रहा 11 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ भी बनकर तैयार है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को परिसर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक मध्वाचार्य द्वार भी बनकर तैयार हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow