विश्व पटल पर उभर रही अयोध्या,दिसंबर तक खुल जाएगा भक्तों के लिए मंदिर का संपूर्ण परिस

विश्व पटल पर उभर रही अयोध्या,दिसंबर तक खुल जाएगा भक्तों के लिए मंदिर का संपूर्ण परिस

Jun 17, 2025 - 11:16
 0  51
विश्व पटल पर उभर रही अयोध्या,दिसंबर तक खुल जाएगा भक्तों के लिए मंदिर का संपूर्ण परिस

अमिताभ चौबे की रिपोर्ट

अयोध्या(हिन्द भास्कर):- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्य की प्रगति पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वह जब भी अयोध्या पहुंचते हैं तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की समीक्षा करते हैं और उचित दिशा-निर्देश जारी करते हैं।

उनकी सक्रिय निगरानी की वजह से मंदिर निर्माण में तेजी आई है। आप को बता दें कि कार्यदायी संस्थाएं दिन-रात परकोटे के निर्माण में जुटी हैं। लक्ष्य है कि नवंबर/दिसंबर 2025 तक मंदिर का संपूर्ण परिसर भक्तों के लिए खोल दिया जाए। यह परकोटा आयताकार होगा, जिसकी लंबाई 732 मीटर और चौड़ाई 14 फीट होगी। परकोटे का निर्माण मंदिर में प्रयुक्त पिंक सैंड स्टोन से ही किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं की सुंदर नक्काशी की गई है।

यह कलाकृतियां न केवल भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी, बल्कि वर्तमान और भावी पीढ़ियों को श्रीराम के आदर्शों का सुखद संदेश भी देंगी। अयोध्या न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में भी विश्व पटल पर उभर रही है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर मंदिर परिसर के साथ-साथ अयोध्या में आधारभूत संरचनाओं का विकास भी तेजी से हो रहा है।

सड़कें, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और अन्य सुविधाओं के विस्तार से अयोध्या भक्तों और पर्यटकों के लिए सुगम बन रही है। योगी सरकार की प्राथमिकता है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा हो, ताकि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बन सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow