सीएम योगी के नेतृत्व में पर्यटन के विकास से अयोध्या बना उत्तर प्रदेश का इकोनॉंमिक पावरहाउस
अयोध्या में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने की दिशा में बड़ा योगदान
अयोध्या में 2023 में 5.75 करोड़ पर्यटक आए थे, राम मंदिर बनने के बाद 2024 में 16 करोड़ के ऊपर पर्यटक आए
2025 के पहले छह महीने में ही 23 करोड़ से ज़्यादा लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं
अयोध्या अकेले 8,000–12,500 करोड़ का सालाना व्यवसाय कर रहा है
यूपी का पर्यटन उद्योग 2028 तक लगभग 70,000 करोड़ का आंकड़ा पार सकता है
लखनऊ: (हिन्द भास्कर)
श्री राम मंदिर बनने से अयोध्या में पर्यटन क्षेत्र ने जो छलांग लगाई है उससे यह सेक्टर उत्तर प्रदेश का इकोनॉमिक पावरहाउस बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और मिशन का परिणाम है कि अयोध्या विश्व में आध्यात्मिक और विकास का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। अयोध्या में पर्यटन के क्षेत्र में विकास के आंकड़े प्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनमी डॉलर बनाने की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।
अयोध्या में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है
श्रीराम मंदिर बनने से पहले अयोध्या में साल 2023 में 5.75 करोड़ पर्यटक आए थे। राम मंदिर बनने के बाद 2024 में ये संख्या छलांग लगाकर 16 करोड़ के ऊपर पहुंच गई। और 2025 के पहले छह महीने में ही 23 करोड़ से ज़्यादा लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या में पर्यटकों की बढ़ती संख्या जब नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि ताजमहल, वाराणसी, मथुरा, यहां तक कि कई बड़े देश भी इतने पर्यटक साल में नहीं खींचते हैं। अयोध्या में आस्था का जो जनसैलाब उमड़ता है उससे रेलवे स्टेशन छोटे पड़ रहे हैं और होटल भरे पड़े हैं। उत्तर प्रदेश में अयोध्या पर्यटन की धुरी बनकर उभरा है।
अयोध्या का पर्यटन वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य में बड़ा योगदान देगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को 2029 तक वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वो उत्तर प्रदेश को भारत की पहली 1 ट्रिलियन डॉलर स्टेट इकॉनमी बनाना चाहते हैं। दुनिया भर के राज्यों और देशों की तरह यूपी ने भी समझ लिया है कि केवल मैन्युफैक्चरिंग और खेती से एक ट्रिलियन की यात्रा मुश्किल है। इसके लिए सर्विस सेक्टर को भी साथ में लेकर चलना होगा और अयोध्या यहीं बाजी मारती है।
अयोध्या अभी अकेले लगभग 1.5% तक उत्तर प्रदेश की GSDP में योगदान कर रहा है। यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने की राह में अयोध्या की सीधी हिस्सेदारी है और निवेश और पर्यटन-ब्रांडिंग में इसकी हिस्सेदारी 100 फीसदी से ज्यादा है। राम नगरी केवल धार्मिक केंद्र नहीं रही, ये यूपी की नई सर्विस-इकॉनमी का सबसे चमकता हब बन चुकी है, जो विनिर्माण और कृषि आधारित विकास में अपना योगदान दे रही है।
अयोध्या बना बिजनेस-ब्रांडिंग का लोकप्रिय मॉडल
अयोध्या बिजनेस, ब्रांडिंग, और बुलेट-गति से दौड़ती अर्थव्यवस्था का पर्याय बन चुकी है। यूपी का पर्यटन क्षेत्र 2028 तक लगभग 70,000 करोड़ का आंकड़ा पार सकता है। पर्यटन के इस कारोबार में अयोध्या की हिस्सेदारी 20%–25% है यानि अकेले यह शहर 8,000–12,500 करोड़ सालाना आर्थिक गतिविधि जेनरेट कर रहा है। इसके अलावा अयोध्या की अर्थव्यवस्था के विकास में लोकल ट्रांसपोर्ट, ठेला व्यापारी, होटल, लॉज, होमस्टे, रियल एस्टेट, मिठाई, प्रसाद, रेस्टोरेंट सब मिलकर अपना योगदान दे रहे हैं। रामलला के दर्शन के नाम पर आने वाले पर्यटक केवल आस्था के प्रतीक नहीं बल्कि वो अपने साथ रुपये, रोज़गार और नए अवसर शहर को दे रहे हैं।
मंदिरों के पुनरुद्धार से अयोध्या की अर्थव्यवस्था में छलांग
अयोध्या में योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे मंदिरों के पुनरुद्धार-प्रोजेक्ट से आधारभूत संरचना का विकास हो रहा है। इसके लिए सरकार निवेश भी कर रही है जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित हो रहा है। राम मंदिर से बढ़े पर्यटन की वजह से यूपी को एक साल में लगभग 4 लाख करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है। 2020 के बाद मंदिर निर्माण और उद्घाटन के चलते सड़कें चौड़ी हुईं हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर में 5 वर्षों में लगभग ₹2,150 करोड़ खर्च किया गया है।
राज्य सरकार ने इतिहास-धार्मिक महत्व वाले मंदिरो के चयन व पुनरुद्धार के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि परियोजनाओं में 50% तक कॉर्पोरेट CSR/अनुदान/दान आदि से कवर किया जा सकता है। रेलवे स्टेश टर्मिनल बदले गए, एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी पर काम हुआ। इससे सेवा-सेक्टर, हॉस्पिटैलिटी, ट्रांसपोर्ट, रियल-एस्टेट को चलाने वाला प्लेटफॉर्म बना है। होटल-गेस्टहाउस की संख्या तेजी से बढ़ी है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश होता है, तो जमीन-प्रॉपर्टी कीमतें ऊपर जाती हैं, रोजगार बढ़ते हैं, नए व्यवसाय खुलते हैं। इससे अर्थव्यस्था कई स्तर पर विकसित होती है। मंदिरों के पुनरुद्धार से अयोध्या का मेकओवर हो रहा है।
What's Your Reaction?
