साप्ताहिक राशिफल दिनांक 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025

Dec 21, 2025 - 15:54
 0  65
साप्ताहिक राशिफल दिनांक 22 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025

क्या कहते हैं – आपके ग्रह

22 से 28 दिसम्बर 2025

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति ।

सूर्य – धनु राशि में

आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि।

चंद्रमा -

22 को सुबह 10.06 से मकर, 

24 को शाम 7.46 से कुंभ, 

27 को सुबह 3.10 से मीन राशि में ।

मंगल – धनु में

ऊर्जा, साहस और सक्रियता में वृद्धि।

बुध – वृश्चिक में

सोच, योजना और संचार में गहराई।

गुरु – मिथुन में वक्री

ज्ञान और पुराने मामलों की समीक्षा लाभकारी।

शुक्र – धनु में

प्रेम, संबंध और वित्त में लाभ।

शनि – मीन में

कर्म, अनुशासन और धैर्य की परीक्षा।

राहु – कुंभ में

बदलाव और अवसर।

केतु – सिंह में

आत्मचिंतन और पुराने कार्यों/संबंधों से दूरी।

सप्ताह की शुरुआत में कार्य और कैरियर में सफलता के संकेत हैं। मध्य सप्ताह में मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। सप्ताहांत में यात्रा और धन खर्च पर ध्यान दें। संयम और साधना से सप्ताह लाभकारी रहेगा ।

1. मेष राशि (Aries)

सोमवार सुबह से शुक्रवार तक कार्यस्थल और व्यवसाय में सफलता, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति और मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।

बुधवार शाम के बाद से शुक्रवार तक नई जिम्मेदारियाँ लाभकारी साबित होंगी।

शनिवार–रविवार: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन व्यय अधिक हो सकता है और यात्रा में सावधानी आवश्यक। मानसिक तनाव से बचें।

पुरुष जातक: कार्य और व्यवसाय में प्रगति।

महिला जातक: पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग / रत्न: लाल / मूंगा

उपाय: हनुमान जी की आराधना और मंगल कवच का पाठ करें।

2. वृष राशि (Taurus)

सोमवार सुबह से बुधवार शाम तक महत्वपूर्ण कार्य सोच-समझकर करें। क्रोध और जल्दबाजी से बचें। यात्रा और धन व्यय अधिक हो सकता है।

बुधवार शाम के बाद से रविवार तक समय अनुकूल। कार्य में सफलता और नए अवसर लाभकारी।

पुरुष जातक: व्यावसायिक लाभ और प्रगति।

महिला जातक: पारिवारिक सहयोग और संबंध मजबूत।

भाग्यशाली रंग / रत्न: सफेद / मोती

उपाय: माता लक्ष्मी की आराधना करें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

सोमवार सुबह से शुक्रवार तक मानसिक तनाव और असंतोष रहेगा। कार्य में मन नहीं लगेगा। निवेश सोच-समझ कर करें।

शनिवार से रविवार तक शुभ समाचार, कार्य और व्यवसाय में रुचि। यात्रा लाभकारी। कार्यस्थल का वातावरण अनुकूल।

पुरुष जातक: कार्य में सम्मान और लाभ।

महिला जातक: परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग / रत्न: हरा / पन्ना

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

4. कर्क राशि (Cancer)

सोमवार सुबह से बुधवार शाम तक लाभकारी समय। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। धन का व्यय होगा।

बुधवार शाम के बाद से रविवार तक प्रतिकूल समय। लाभ के लिए संघर्ष, मानसिक तनाव और अज्ञात भय उत्पन्न। स्वास्थ्य पर ध्यान आवश्यक।

पुरुष जातक: व्यावसायिक लाभ।

महिला जातक: पारिवारिक सुख, स्वास्थ्य में सावधानी।

भाग्यशाली रंग / रत्न: दूधिया / मोती

उपाय: भगवान शिव की आराधना और ध्यान करें।

5. सिंह राशि (Leo)

सोमवार सुबह से शुक्रवार तक अनुकूल समय। कार्य और व्यापार में वृद्धि। नई योजनाएँ लाभकारी। प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों में सफलता।

शनिवार–रविवार: स्वास्थ्य का ध्यान। मौसम और बाहरी परिस्थितियों के कारण मन विचलित रह सकता है।

पुरुष जातक: पदोन्नति और मान-सम्मान।

महिला जातक: सामाजिक सम्मान, स्वास्थ्य पर ध्यान।

भाग्यशाली रंग / रत्न: सुनहरा / मूंगा

उपाय: भगवान विष्णु या आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशि (Virgo)

सोमवार सुबह से बुधवार शाम तक समय थोड़ा विपरीत। कार्य अधूरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्रोध और जल्दबाजी से बचें।

बुधवार शाम के बाद से रविवार तक समय अनुकूल। कार्य सफल होंगे, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विरोधी परास्त होंगे।

पुरुष जातक: कैरियर में अवसर।

महिला जातक: पारिवारिक सहयोग।

भाग्यशाली रंग / रत्न: हरा / पन्ना

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

7. तुला राशि (Libra)

सोमवार सुबह से शुक्रवार तक प्रतिकूल परिस्थितियाँ। कार्य सावधानी और धैर्य से करें। खान-पान और स्वास्थ्य पर ध्यान।

शनिवार से रविवार तक समय अनुकूल। बाहरी संपर्क और व्यापार में वृद्धि। पारिवारिक समय अच्छा। नए कार्य और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

पुरुष जातक: कार्य और व्यापार में लाभ।

महिला जातक: पारिवारिक सुख और सम्मान।

भाग्यशाली रंग / रत्न: नीला / नीलम

उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

सोमवार सुबह से बुधवार शाम तक लाभकारी समय। यात्रा और मनोरंजन के अवसर। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय।

बुधवार शाम के बाद से रविवार तक स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान। विवाद और पुराने कार्य धैर्यपूर्वक पूरे करें।

पुरुष जातक: व्यापार और कार्य में लाभ।

महिला जातक: पारिवारिक सहयोग।

भाग्यशाली रंग / रत्न: भूरा / मूंगा

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।

9. धनु राशि (Sagittarius)

सोमवार सुबह से बुधवार शाम तक संयम और सतर्कता आवश्यक। स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान।

बुधवार शाम के बाद से शुक्रवार तक मनोनुकूल समय, शुभ समाचार, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि।

शनिवार–रविवार व्यस्त और चुनौतीपूर्ण। खर्च अधिक, लाभ कम।

पुरुष जातक: कार्य में सफलता।

महिला जातक: पारिवारिक सहयोग।

भाग्यशाली रंग / रत्न: पीला / पुखराज

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

10. मकर राशि (Capricorn)

सोमवार सुबह से बुधवार शाम तक समय अनुकूल। आवश्यक कार्य पूरे होंगे, पिछली परेशानियाँ दूर होंगी।

बुधवार शाम के बाद से शुक्रवार तक क्रोध नियंत्रित रखें। योग और साधना लाभकारी।

शनिवार–रविवार व्यापार में वृद्धि, नई जिम्मेदारियाँ और कार्यस्थल का वातावरण अनुकूल।

पुरुष जातक: कार्यक्षेत्र में लाभ।

महिला जातक: पारिवारिक सहयोग।

भाग्यशाली रंग / रत्न: काला / हीरा

उपाय: भगवान शिव की साधना करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

सोमवार सुबह से बुधवार शाम तक अनावश्यक यात्रा और धन व्यय।

बुधवार शाम के बाद से शुक्रवार तक समय अनुकूल। कार्य, परिवार और सामाजिक संपर्क लाभकारी।

शनिवार–रविवार प्रतिकूल। योजना बनाकर कार्य करें।

पुरुष जातक: व्यावसायिक लाभ।

महिला जातक: मानसिक तनाव कम।

भाग्यशाली रंग / रत्न: बैंगनी / ऐमेथिस्ट

उपाय: योग, आध्यात्म और भगवान शिव का ध्यान।

12. मीन राशि (Pisces)

सोमवार सुबह से बुधवार शाम तक अनुकूल समय। कार्य-व्यवसाय में वृद्धि और नए संपर्क लाभकारी।

बुधवार शाम के बाद से शुक्रवार तक यात्रा और धन खर्च बढ़ सकता है।

शनिवार–रविवार अच्छे समाचार और पारिवारिक सुख।

पुरुष जातक: कार्य में सफलता।

महिला जातक: पारिवारिक सहयोग।

भाग्यशाली रंग / रत्न: हल्का नीला / नीलम

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ लाभकारी।

सामान्य भविष्यफल

सप्ताह की शुरुआत अधिकांश जातकों के लिए लाभकारी। मध्य सप्ताह में सावधानी और संयम आवश्यक। सप्ताहांत में खर्च, यात्रा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संयम, साधना और सकारात्मक दृष्टिकोण से सप्ताह सफल रहेगा।

अगला साप्ताहिक राशिफल – 29 दिसम्बर 2025

स्वस्थ और सुरक्षित रहें।

शुभम् भवतु।

डाॅ. ए. के. पाण्डेय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।