अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया

May 29, 2025 - 22:45
 0  17
अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया

अहिल्याबाई की तरह आत्मबल भरा संघर्ष करें - ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव  

देवा सरकार । हिन्द भास्कर

चकिया, चन्दौली।

 रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर चकिया विकास खण्ड परिसर में महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन जनप्रिय ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित करते हुए मां सरस्वती के वंदना गीत गा कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद माननीया साधना सिंह का स्वागत ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ सिंह यादव के द्वारा स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि चकिया का परिचय व पहचान अपने आप में अद्भुत है चकिया को राजा का चकिया कहते हैं यहां का हर व्यक्ति एक राजा की तरह कार्य करता है चकिया की माटी के लाल देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ जी का यह अद्भुत चकिया है इस मिट्टी को हम नमन करते हैं साथ ही रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, योगदान और विरासत को उजागर करते हैं, विशेष रूप से एक न्यायप्रिय और बुद्धिमान शासक के रूप में, जिन्होंने धार्मिक सद्भाव और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा दिया ऐसे रानी अहिल्याबाई होल्कर के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक महिला व पुरुष को उनके विचारों पर चलना चाहिए जिससे निश्चित तौर पर देश की महिलाएं अवश्य ही सशक्त होते हुए राष्ट्रहित में अपना सेवा देंगी।

ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ सिंह यादव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन के विषम परिस्थिति में भी स्वयं के आत्मबल पर जीवन के उस संघर्ष को जिया है उसी आत्मबल व संघर्ष से मानव हित का कल्याण करते हुए सबको चलने की आवश्यकता है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के प्रधान सीमा गुप्ता को राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने मंच से प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया।

 कार्यक्रम के दौरान खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य दीपक पासवान, मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी बिन्द, आशु गुप्ता, आशीष पाठक, अनीता शर्मा, मीना विश्वकर्मा, प्रधान मुजहत परवीन, समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, राजेश पटेल, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, हसमतुल्लाह, उपेंद्र सिंह रंगलाल मौर्य, सलीम व सैकड़ो की संख्या में पुरष एवं महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्य व नवीन सोनकर ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow