बाराबंकी जंक्शन पर विशेष अभियान: रेलवे ने 353 बेटिकट यात्रियों से वसूले 3 लाख से ज्यादा
बाराबंकी जंक्शन पर विशेष अभियान: रेलवे ने 353 बेटिकट यात्रियों से वसूले 3 लाख से ज्यादा
बाराबंकी(हिन्द भास्कर):- बिना टिकट यात्रा पर लगाम कसने के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने शुक्रवार को बाराबंकी जंक्शन पर बड़ा टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार ट्रेनों में सघन जांच कर 353 लोगों को बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में 12 पुरुष और 7 महिला टिकट जांच कर्मी शामिल थे। टीम ने गाड़ी संख्या12556(गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस), 15744(फरक्का एक्सप्रेस), 13308(गंगा सतलज एक्सप्रेस) और 11080(मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस) में एक साथ चेकिंग शुरू की।
जांच के दौरान पकड़े गए यात्रियों से ₹1,28,880 किराए के रूप में और ₹1,76,500 जुर्माने के रूप में वसूला गया। इस प्रकार कुल ₹3,13,480 की राशि रेल राजस्व में जमा कराई गई। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
