दिवाली से पहले सरकार ने लखनऊ और वाराणसी के लिए 2941 करोड़ की दी सौगात, 7 प्रोजेक्ट को कैबिनेट से मिली मंजूरी

योगी सरकार ने लखनऊ-वाराणसी के लिए 2941 करोड़ की 7 पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी दी, मंत्री एके शर्मा ने हिन्द भास्कर को दी जानकारी।

Oct 28, 2026 - 00:59
Oct 28, 2026 - 01:11
 0  15
दिवाली से पहले सरकार ने लखनऊ और वाराणसी के लिए 2941 करोड़ की दी सौगात, 7 प्रोजेक्ट को कैबिनेट से मिली  मंजूरी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- योगी सरकार ने लखनऊ और वाराणसी के लोगों के लिए पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2941.45 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी हैं। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने हिन्द भास्कर से हुई बात चित में इसकी जानकारी दी।

आगे उन्होंने बताया कि यह मंजूरी अटल नवीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन (अमृत 2.0) के तहत दी गई है। कुल 7 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिसमें पेयजल की 4 और सीवरेज की 3 परियोजनाएं शामिल है। इससे करीब 15 लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। 

लखनऊ में कहां होगा काम

1.56 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत आने वाले हैदरगंज और आलमनगर के केसरीखेड़ा वार्ड में पेयजल लाइन का विस्तार किया जाएगा।

जिस से लगभग 1.56 लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा और साथ ही पूरा क्षेत्र शत-प्रतिशत कवर हो जाएगा।

वाराणसी को मिले कुल 2721 करोड़ के 6 प्रोजेक्ट

पेयजल के 3 प्रोजेक्ट:

  1. लहरतारा जोन में सिस वरुणा पेयजल योजना 2.18 लाख लोगों को लाभ।
  2. ट्रांस वरुणा में पुराने 13 वार्डों में विस्तार 4.15 लाख आबादी को लाभ।
  3. चितईपुर जोन में जलापूर्ति योजना 7 वार्डों के 1.88 लाख लोगों को फायदा।

सीवरेज के 3 प्रोजेक्ट:

  1. पुराना ट्रांस वरुणा जोन 4.05 लाख लोगों को लाभ।
  2. लहरतारा जोन सिस वरुणा 8 वार्डों के 2.04 लाख लोगों को लाभ।
  3. चितईपुर जोन 10 वार्डों के 2.22 लाख लोगों को लाभ।

मंत्री शर्मा ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दोनों शहरों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow