वाराणसी में जलभराव पर एक्शन: मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता सस्पेंड

वाराणसी में जलभराव पर एक्शन: मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता सस्पेंड

Sep 14, 2026 - 17:38
 0  13
वाराणसी में जलभराव पर एक्शन: मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता सस्पेंड

वाराणसी(हिन्द भास्कर):- प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के वाराणसी दौरे के बाद शहर के जलभराव मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल 12 और 13 सितंबर को मंत्री जी ने वाराणसी में जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों को साफ कहा था कि जनता को जलभराव से परेशानी नहीं होनी चाहिए और लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

जांच में पाया गया कि चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन और गोईठहां STP पर 3 और 4 सितंबर को पम्प बंद रखे गए थे। भारी बारिश में पम्प न चलने से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। साथ ही बैकफ्लो रोकने के लिए गेट-बैरियर लगाने का एस्टीमेट और प्लान भी एक्सईएन ने नहीं बनाया था। इसी लापरवाही पर यूपी जल निगम (नगरीय) वाराणसी के अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है।

उन पर अनुशासन एवं अपील नियमावली-1999 के तहत जांच बैठा दी गई है। लखनऊ के मुख्य अभियंता (क्रय) जांच करेंगे। सस्पेंशन के दौरान वे कानपुर कार्यालय से अटैच रहेंगे। मंत्री जी ने कहा है कि जनहित के काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow