गोरखपुर: किसान पीजी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

गोरखपुर के पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत साइबर फ्रॉड जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। साइबर एक्सपर्ट विपुल विश्वकर्मा और अश्विनी शुक्ला ने स्वयं सेवकों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. वकील धर दुबे ने की।

Oct 14, 2026 - 16:51
 0  38
गोरखपुर: किसान पीजी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

गोरखपुर।

पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया, गोरखपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में साइबर फ्रॉड जागरूकता विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में साइबर एक्सपर्ट विपुल विश्वकर्मा और अश्विनी शुक्ला ने एनएसएस के स्वयं सेवक-स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया। दोनों विशेषज्ञों ने वर्तमान समय में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग लिंक, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनसे बचाव के अनेक उपायों पर चर्चा की।

साइबर एक्सपर्ट विपुल विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। आप सभी की जागरूकता न केवल आपको, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी बड़े आर्थिक और मानसिक नुकसान से बचा सकती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी से शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत 1930 पर दें।

गोष्ठी को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश धर दुबे, राजीव सिंह और राजकुमार यादव ने भी संबोधित किया और अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वकील धर दुबे ने की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में छात्र-छात्राओं का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार