महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर गरमाई सियासत : डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस-सपा पर बोला हमला, कहा - महिला विरोधी हैं दोनों दल

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा - कांग्रेस और सपा ने हमेशा महिलाओं के हक में बाधा डाली, वहीं ब्रजेश पाठक ने कहा - अखिलेश की कथनी-करनी में फर्क है।

Nov 28, 2026 - 20:16
 0  19
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर गरमाई सियासत : डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस-सपा पर बोला हमला, कहा - महिला विरोधी हैं दोनों दल

लखनऊ(हिन्द भास्कर) :- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर भाजपा ने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजादी के बाद से देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में जो प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था, उसमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने हमेशा बाधा डालने का काम किया है। समाजवादी पार्टी भी इसमें सबसे आगे रही है।

उन्होंने कहा कि 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के बाद जब महिलाओं को इसका लाभ देने का समय आया, तब जिन दलों ने इसका विरोध किया, देश की मातृशक्ति उन्हें जरूर याद रखेगी। केशव मौर्य ने आगे बताया कि 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है।

2011 की जनगणना के आधार पर सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएंगी। वहीं अब "उत्तर प्रदेश में 80 की जगह अब 120 सांसद होंगे। इसी तरह 403 की जगह लगभग 605 विधायक हो जाएंगे। हर राज्य में इसी अनुपात में सीटें बढ़ेंगी और इसमें 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी,"। आगे उन्होंने कहा कि इसमें 15 साल की जो समय-सीमा तय है, उसके बाद आरक्षित सीटों को लेकर कैबिनेट बदलाव कर सकती है।

केशव ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, अखिलेश यादव और डिंपल यादव से अपील करते हुए कहा कि इस बिल का विरोध न करें। यह बिल देश के हित में है और लोकतंत्र को मजबूत करेगा। उन्हें उम्मीद है कि कई दलों के सहयोग से यह बिल पास हो जाएगा और 2029 के लोकसभा चुनाव से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा - अखिलेश की दोहरी मानसिकता

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में योगी सरकार में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में भी बड़ी संख्या में बेटियां आगे आ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते और 33 प्रतिशत आरक्षण में लगातार बाधा डाल रहे हैं।

"अखिलेश यादव कहते हैं कि वे महिलाओं के साथ हैं, घोषणा पत्र में भी यही लिखते हैं, लेकिन संसद में बिल आता है तो विरोध करते हैं। इससे उनकी दोहरी मानसिकता सामने आ गई है।

हमारी भाजपा पार्टी महिला आरक्षण पर महिलाओं के साथ खड़ी हैं"।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow