यूपी पीसीएस 2025 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द, नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PCS 2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया। जस्टिस मनीष कुमार निगम की बेंच ने आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत।

Nov 28, 2026 - 00:18
 0  25
यूपी पीसीएस 2025 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द, नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश

लखनऊ/प्रयागराज(हिन्द भास्कर):- यूपी पीसीएस 2025 भर्ती को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आप को बता दे हाईकोर्ट ने पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को रद्द कर दिया है।

जस्टिस मनीष कुमार निगम की सिंगल बेंच ने यह अहम फैसला सुनाते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। 

क्या है पूरा आदेश ?

हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक आयोग को अब संशोधित रिजल्ट के आधार पर मुख्य परीक्षा दोबारा करानी होगी। इतना ही नहीं, इंटरव्यू की पूरी प्रक्रिया भी नए सिरे से आयोजित की जाएगी।

चार अभ्यर्थियों ने दी थी चुनौती

बता दें कि संजय कुमार समेत चार अभ्यर्थियों ने भर्ती विज्ञापन की कुछ शर्तों और प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि रिजल्ट तैयार करने में आरक्षण के नियमों का सही पालन नहीं हुआ। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 28 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो आज सुनाया गया।

814 पदों पर होनी है भर्ती

पीसीएस 2025 के तहत कुल 814 पदों पर भर्ती होनी है। आयोग ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद 24 अक्टूबर को इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी, लेकिन अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ था। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद पूरी प्रक्रिया फिर से होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow