UP IPS Transfer: प्रदेश सरकार ने 28 IPS अफसरों के तबादले किए, वाराणसी-प्रयागराज-गाजियाबाद-गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर बदले
यूपी सरकार ने 28 IPS अफसरों के तबादले कर दिए। वाराणसी में मोहित अग्रवाल की जगह किरण एस, प्रयागराज में पीयूष मोर्डिया की जगह मोहित अग्रवाल, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए। देखिए पूरी लिस्ट।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। शासन ने 28 आईपीएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया।
इस लिस्ट में वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं।
बड़े कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल
- वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल (1997 बैच) को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
- प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया (1998 बैच) को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, यूपी लखनऊ भेजा गया है।
- लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरण एस (2008 बैच) को अब वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
- गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (2000 बैच) को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
- गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रवीन्द्र गौड़ (2005 बैच) को गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
-
जोनल ADG भी बदले
- बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा (1999 बैच) को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है।
- लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार (2001 बैच) को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है।
DIG रैंक के तबादले
- प्रभाकर चौधरी (2010 बैच) अलीगढ़ परिक्षेत्र से लखनऊ परिक्षेत्र DIG बनाए गए।
- अभिषेक सिंह (2011 बैच) सहारनपुर परिक्षेत्र से आगरा परिक्षेत्र DIG बने।
- शैलेश कुमार पाण्डेय (2011 बैच) आगरा से अलीगढ़ परिक्षेत्र DIG बने।
- आशीष तिवारी (2012 बैच) तकनीकी सेवायें, लखनऊ से सहारनपुर परिक्षेत्र DIG बने।
जिले और PAC के अफसरों के तबादले (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्तर पर)
- अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर (2013 बैच) को मुरादाबाद का एसएसपी बनाया गया है।
- मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल (2015 बैच) को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है।
पीएसी से पुलिस अधीक्षक के पद पर कई तबादले हुए हैं —
- सुनीति (2013) गौतमबुद्धनगर पुलिस उपायुक्त से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ।
- आकाश तोमर (2013) सेनानायक 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली से पुलिस अधीक्षक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद।
- अमित कुमार-1 (2013) सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू लखनऊ।
- नरेन्द्र कुमार सिंह (2013) सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा से पुलिस अधीक्षक, पीटीसी सीतापुर।
- अनिल कुमार पाण्डेय (2013) सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार, लखनऊ।
- त्रिभुवन सिंह (2013) सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा से पुलिस अधीक्षक, जीआरपी मुख्यालय लखनऊ।
- राजेश कुमार श्रीवास्तव (2013) सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ।
- सुशील कुमार शुक्ला (2013) सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस गोरखपुर।
- अजीत कुमार सिन्हा (2013) सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी से पुलिस अधीक्षक, यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लि. लखनऊ।
पुलिस उपायुक्त स्तर पर
- दिनेश त्रिपाठी (2013) कानपुर नगर से प्रयागराज।
- कुलदीप सिंह गुनावत (2017) प्रयागराज से कानपुर नगर।
- प्रीति यादव (2019) गौतमबुद्धनगर से सेनानायक 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा भेजी गई हैं।
तीन अफसरों का तबादला निरस्त
शासन ने तीन अफसरों के पहले हुए तबादले को निरस्त कर नई तैनाती दी है।
- पुनीत द्विवेदी (2020) को अपर पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद।
- नीतू (2020) को अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ।
- अमित कुमावत (2020) को अपर पुलिस उपायुक्त, आगरा बनाया गया है।
What's Your Reaction?
