संविधान की समझ, सशक्त नागरिकता की नींव : राज्य सभा सांसद संगीता यादव
गोरखपुर के अखिलभाग्य महाविद्यालय रानापार में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने कहा कि हर नागरिक को संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। छात्रों को बेयर एक्ट पढ़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
ब्रह्मपुर गोरखपुर में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम
-हर नागरिक को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए
छात्रों को बेयर एक्ट पढ़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की सलाह
ब्रह्मपुर, गोरखपुर।
हर नागरिक को अपने संविधान के बारे में जानना चाहिए। अपने अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए।
उक्त बातें अखिलभाग्य महाविद्यालय रानापार में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चौरी-चौरा, वर्तमान राज्य सभा सांसद, राष्ट्रीय मंत्री और बिहार राज्य की सह प्रभारी संगीता यादव ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि सभी छात्रों को बेयर एक्ट अवश्य पढ़ना चाहिए। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं, इसके बारे में जानकारी रखनी चाहिए और सरकारों की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रागिनी राय ने की। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते हमारा यह दायित्व है कि हम संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करें एवं देश की एकता और अखंडता की रक्षा करें।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर विद्यानंद सिंह ने किया। इस अवसर पर आरती माला सिंह, डॉ. माधव प्रसाद पाण्डेय, डॉ. सरवर अहमद, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. अरविन्द कुमार, संजीव यादव, डॉ. हरिलाल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रीता रानी, डॉ. योगेश कुमार, मोहिसिना सिद्दीकी, डॉ. मनन, डी. एन. शर्मा, मनमोहन, प्रियदर्शनी, अंशिका, अंकिता, समा खातून सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
