यूपी में 15 IAS अफसरों के बंपर तबादले, शशि प्रकाश गोयल को मिला नागरिक उड्डयन, झांसी को नया कमिश्नर

योगी सरकार ने 15 IAS अफसरों के विभाग बदले। शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार, कृष्ण कुमार झांसी के नए मंडलायुक्त बने। जल निगम और PCDF में अदला-बदली।

Oct 31, 2026 - 17:08
 0  96
यूपी में 15 IAS अफसरों के बंपर तबादले, शशि प्रकाश गोयल को मिला नागरिक उड्डयन, झांसी को नया कमिश्नर

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- शुक्रवार को योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हिन्द भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शासन ने 15 सीनियर IAS अफसरों के विभाग बदल दिए हैं।

इस लिस्ट में मुख्य सचिव स्तर से लेकर विशेष सचिव स्तर तक के अफसर शामिल हैं। मुख्य सचिव कार्यालय से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

किसे क्या मिला, देखिए पूरी लिस्ट -

शशि प्रकाश गोयल - मुख्य सचिव गोयल को अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अनुराग श्रीवास्तव - अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति को अब कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। उनके पास पुराने विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

आलोक कुमार-2 - अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास को अब अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। साथ ही एनआरआई और पिकप अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

एम० देवराज - प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक को अब अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

डा एम०के०एस० सुंदरम - प्रमुख सचिव कृषि को अब प्रमुख सचिव समन्वय तथा परियोजना निदेशक, यूपीडीएसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

आलोक कुमार-3 - प्रमुख सचिव नियोजन को अब प्रमुख सचिव वित्त, संस्थागत वित्त तथा बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अजय चौहान - प्रमुख सचिव लोक निर्माण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी उपशा को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

पंधारी यादव - प्रमुख सचिव बाढ़ सहायतित परियोजना और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में थे, अब उन्हें बाढ़ सहायतित परियोजना के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है।

जल निगम और PCDF में अदला-बदली -

योगेश कुमार जो जल निगम (ग्रामीण) के MD थे, उन्हें अब PCDF का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं उनकी जगह अमित कुमार सिंह को जल निगम (ग्रामीण) का MD बनाया गया है।

झांसी को नया मंडलायुक्त - सचिव सिंचाई कृष्ण कुमार को अब मंडलायुक्त, झांसी मंडल बनाया गया है।

चन्द्र शेखर - विशेष सचिव सिंचाई को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भूपेंद्र एस० चौधरी - सचिव प्रशासनिक सुधार को अब सचिव, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग भेजा गया है।

देवेंद्र सिंह कुशवाहा - जो प्रतीक्षारत थे, उन्हें विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार बनाया गया है।

प्रवीण मिश्रा - विशेष सचिव समाज कल्याण को अब प्रबंध निदेशक, यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शासन का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow