UP Special TET 2026: विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख हुई घोषित, 3 नवंबर को 6 मंडलों में होगी परीक्षा
UP शिक्षा सेवा चयन आयोग ने Special TET 2026 की तारीख घोषित की। 3 नवंबर को 6 मंडलों में दो पालियों में परीक्षा होगी, एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर से मिलेगा।
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) आगामी 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में कराई जाएगी।
दो पालियों में होगी परीक्षा
हिन्द भास्कर को मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करके अपने आवंटित शहर की जानकारी देख सकते हैं।
31 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी वहां से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर बिना वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसी लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र लेकर अभ्यर्थी को आना अनिवार्य है। आप को बता दे कि परीक्षा का आधिकारिक विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत 5 सितंबर 2026 को जारी किया गया था।
What's Your Reaction?
